18.7 C
New York
Wednesday, Apr 24, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्र

प्रवासी उत्तर भारतीयों के लिए उपयोगी कैलेंडर– कृपाशंकर सिंह

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई। अपना पूर्वांचल महासंघ के वार्षिक हिन्दी कैलेण्डर, 2023, का विमोचन संस्था के संरक्षक पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र राज्य कृपाशंकर सिंह , व पूर्व राज्यमंत्री महाराष्ट्र राज्य अमरजीत मिश्रा के कर कमलों द्वारा कराया गया । यह कैलेण्डर सभी आवासीय व प्रवाशी पूर्वांचल वाशियो के लिए उपयोगी ही नहीं अपितु संग्रहणीय भी हैं। इसमें प्रत्येक माह के तिथि व त्योहारों का समावेश किया गया है, जो कि इसे अधिक उपयोगी बनाता है ऐसा वक्तव्य कृपाशंकर सिंह ने व्यक्त की हैं।अपना पूर्वांचल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड॰अशोक कुमार दुबे ने बताया कि इस कैलेंडर में तिथि के साथ- साथ इसमें बैंक अवकाश, त्योहारों को भी प्रकाशित किया गया हैं। इसमें विविध जानकारियां मिलती हैं।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एड॰ अशोक कुमार दुबे के साथ संस्था के राष्ट्रीय महासचिव फूलचंद्र दीक्षित,राष्ट्रीय संयोजक डॉ॰ अंब्रीश दुबे ,विवेक त्रिवेदी आदि उपस्थित थे। इस कैलेंडर को तैयार करने में प्रसिद्ध उद्योगपति (भदोही) व संस्था के संरक्षक सूर्यमणि त्रिवारी , संघ के राष्ट्रीय सचिव पवन सिंह ,राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद मिश्रा , उपाध्यक्ष अंजलि शुक्ला , कोषाध्यक्ष मनोज राय ,राष्ट्रिय सचिव अरविन्द मिश्रा उर्फ़ पिंटू , अमित शुक्ला, नागमणी पांडेय आदि संस्था के सदस्यों और पदाधिकारियों का अहम् योगदान रहा।

Related posts

वलसाड जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में 33 में से 30 प्रश्नों के सकारात्मक समाधान 

starmedia news

जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए सामाजिक संस्थाएं – केसी दुबे

starmedia news

काजुपाड़ा के शिव मंदिर में सुंदरकांड संपन्न

cradmin

Leave a Comment