15.8 C
New York
Wednesday, Mar 22, 2023
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsक्राइममहाराष्ट्र

58.74 लाख रुपए मूल्य के ड्रग्स के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

नालासोपारा। तुलिंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक नाइजीरियन को गिरफ्तार कर उसके पास से 58.74 लाख रुपए मूल्य के ड्रग्स बरामद किया है। मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एक मार्च को तुलिंज पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि एक व्यक्ति ड्रग्स बेचने के लिएनालासोपारा पूर्व के प्रगति नगर में आने वाला है। पुलिस ने जाल बिछाकर नाइजीरियन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम इदे इम्यानूबेल पाल (26 वर्ष) है। पुलिस ने उसके पास से तथा उसके घर से कुल मिलाकर 58.74 लाखों रुपए मूल्य के ड्रग्स बरामद किया है। तुलिंज पुलिस को यह कामयाबी पुलिस उपायुक्त सुहास बावचे तथा सहायक पुलिस आयुक्त डॉ शशिकांत भोसले के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र नगरकर के निर्देशन में सहायक पुलिस निरीक्षक मिथुन म्हात्रे, पुलिस उप निरीक्षक बालासाहेब बांदल तथा अन्य पुलिस कर्मियों की सक्रियता के चलते मिली।

Related posts

अतीक अहमद के करीबी बिल्डर खालिद जफर के घर चला बुलडोजर

starmedia news

हिंदी सेवा के लिए सम्मानित किए गए रामहित यादव

starmedia news

सावधान !! 40 से अधिक बैंक ग्राहकों ने 4 दिन में गंवाए लाखों रुपये

starmedia news

Leave a Comment