12.3 C
New York
Friday, Apr 26, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsमहाराष्ट्रराजनीति

विदेश में राष्ट्र की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं राहुल गांधी– भवानजी

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई। मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश में राष्ट्र की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां विदेश में चीन की तारीफ करते हैं, तो वहीं भारत की प्रतिष्ठा पर चोट पहुंचा रहे हैं। भारत सरकार को चाहिए कि वह उन्हें राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए जेल में बंद कर दे। भवानजी ने आज एक बयान में कहा कि राहुल गांधी ने इंग्लैंड में जाकर भारत देश की जमकर बदनामी की। दाढ़ी काटने के बाद राहुल गांधी विदेश दौरे पर छुट्टियां मनाने गए हैं। 2 मार्च की रात केंब्रिज विश्वविद्यालय इंग्लंड में भाषण देते हुए राहुल गांधी ने भारत की जमकर बदनामी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है। भारत में अल्पसंख्यक यानी मुस्लिम असुरक्षित है, डर रहे हैं, भयभीत हो रहे हैंं। आज पूरे विश्व की हिंदू विरोधी और भारत विरोधी मीडिया में राहुल गांधी का भाषण जमकर प्रकाशित हुआ। उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह पर है। राजनीति करना है, भारत में रहकर, जो कुछ कहना है, करना है, वह करना चाहिए। लेकिन जब हम दूसरे देश में जाते हैं, तो यह प्रयास करना चाहिए कि हमारे देश का नाम ऊंचा हो। हमारा देश शक्तिशाली बने। भवानजी ने कहा कि इस समय पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। एक समय में संपेरो और भिखारियों की नजर से देखे जाने वाला भारत अब दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। यहां तक कि अमेरिका, रूस, चीन, इंग्लैंड जैसे शक्तिशाली देश भी भारत की सहायता चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत को इस तरह से बदनाम करना गलत है। भारत में आपस में मतभेद हो सकते हैं, चुनौतियां बन सकती है, लेकिन बाहर जाकर भारत देश की बदनामी ना करें। उन्होंने कहा कि आज भारत में हिंदू ही बहुत बुरी तरह से डरा हुआ है। सlरेआम हिंदुओं के गले काटे जा रहे हैं। हिंदुओं को जिंदा जलाया जा रहा है। हिंदुओं की लड़कियों को टुकड़े टुकड़े मे काटकर फेंका जा रहा है। लव जिहाद के चलते 5 लाख से अधिक हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन हो चुका है। हिंदुओं के मंदिरों पर कब्जा हो चुका है। आए दिन पथराव होते रहता है। हिंदुओं की दुकानें जलाई जाती हैं। यह सब होने के बावजूद उल्टे राहुल गांधी हिंदू को ही दोषी बता रहे हैं, जबकि पाकिस्तानी मुस्लिम कह रहा है कि हमें भारत ज्यादा सुरक्षित नजर आ रहा है। भारत के मुस्लिम ज्यादा खुशहाल दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाहरी देशों में भारत की बदनामी करना ठीक नहीं है।इस तरह से बाहरी निवेशक भारत में निवेश नहीं करेंगे, और भारत में बेरोजगारी बढ़ेगी। भारत की खुशहाली घटेगी, गरीबी बढ़ेगी।

Related posts

वर्सोवा में सागर परिक्रमा – 3 के आयोजन में मछुआरों की समस्याओं को उठाया गया

starmedia news

संतोष दीक्षित ने जन्मदिन पर जरूरतमंदों को दिया आटा चक्की और सिलाई मशीन का उपहार। 

cradmin

महाराष्ट्र एजुकेटर्स समिट एंड स्कूल मेरिट अवार्ड्स 2023 का आयोजन, रेयान के तीन स्कूलों को मिला अवॉर्ड

starmedia news

Leave a Comment