6.2 C
New York
Thursday, Apr 25, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsमनोरंजनमहाराष्ट्र

होली के रंग कवियों के संग ,काव्यसृजन ने मनाया होलिकोत्सव

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई । रा.सा.सा.व सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन ने होली की पूर्व संध्या पर आनलाईन गूगलमीट पर कवियों की शब्दवर्षा के साथ बड़े हर्षोल्लास व उत्साह के साथ होलिकोत्सव मनाया।इसमें देश के अन्य भागों से कवि कवयित्री शामिल होकर आयोजन को ऊँचाई प्रदान की। वरिष्ठ साहित्यकार छगनलाल मुथा की अध्यक्षता व सौरभ दत्ता जयंत के दमदार संचालन में‌ कवि पं.जमदग्निपुरी,अंजनी कुमार द्विवेदी,सौरभ दत्ता जयंत,आत्मिक श्रीधर मिश्र,बीरेन्द्र कुमार यादव,संजय द्विवेदी,विनय शर्मा दीप,मोतीलाल बजाज, हौंसिला प्रसाद अन्वेषी,पद्माकर द्विवेदी, राजेश सिंह,मयंक श्रीवास्तव,मिनाक्षी राजपुरोहित,अलका जैन आनंदी,संगीता पाण्डेय,रेखा पाण्डेय,सत्येंद्र सोनकर,कौशल श्रीवास्तव,रामकुमार यादव,फुरकान राव, कन्हैया मंडल,मनिंद्र सरकार राजकुमार उपाध्याय आदि ने अपने शब्दों से होली की पूर्व संध्या को खूब महकाया व अपनी रचनाओं की वर्षा से सराबोर कर दिया।

अध्यक्षीय उद्वोधन में छगनलाल मुथा ने सभी की रचनाओं पर संक्षिप्त प्रकाश डाला|अंत में उपाध्यक्ष व कार्याध्यक्ष दोनो ने संयुक्त रूप से सभी का आभार व्यक्त करते हुए 12 मार्च 2023 को होली स्नेह मिलन व सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए विरुंगला केन्द्र हाल मीरारोड ईस्ट में सायं 4 बजे से सभी को आमंत्रित किया।

Related posts

श्रीराम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बोरीवली में भव्य रामकथा का आयोजन

cradmin

बुद्ध जयंती के अवसर पर वापी में धम्मरैली एवं आंतरराष्ट्रीय बोद्ध महापर्व धूमधाम से संपन्न

starmedia news

कुर्ला में आयोजित माता की चौकी में गदा देकर किया गया संजय सिंह का सम्मान। 

cradmin

Leave a Comment