10.2 C
New York
Thursday, Mar 30, 2023
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्र

भायंदर में उत्तर भारतीयों ने फगुआ गीत और गुलाल के साथ मनाई होली

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

भायंदर। होली के अवसर पर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी जेसल पार्क स्थित पंडित लल्लन तिवारी के राहुल बंगला पर इस वर्ष भी, उत्तर भारतीय समाज द्वारा जमकर होली खेली गई। ढोलक की थाप पर फगुआ गीत गाए गए और जमकर गुलाल उड़ाए गए। हर कोई मस्ती में नजर आ रहा था। सभी मस्ती के रंग में सराबोर थे। वडा, ठंडई,भजिया की सुंदर व्यवस्था रही। पंडित लल्लन तिवारी खुद आने वाले हर लोगों के माथे पर अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे थे। होली गीत के साथ ठंडाई के नशे ने उपस्थित लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर पंडित उमाशंकर तिवारी, पुरुषोत्तम पांडे, प्रभाकर मिश्र, एड आरजे मिश्र,एड राजकुमार मिश्र, विजय मिश्रा, उपेंद्र सिंह, माता कृपाल उपाध्याय, आनंद पाठक, उपेंद्र पांडे, अभयराज चौबे, त्रिभुवन दुबे ,दिनेश दुबे, श्रीकांत उपाध्याय, मनोज मिश्रा, अदालत पांडे ,हरिओम पांडे, डॉ त्रैलोक्यमणि त्रिपाठी, शास्त्रीजी लंदन वाले, संतोष मिश्रा , प्रो अनिल पांडे, प्रो त्रिभुवन पाठक समेत अनेक प्रतिष्ठित उत्तर भारतीय उपस्थित रहे।

Related posts

कपराड़ा के काकड़कोपर में कुपोषित बच्चों, गर्भवती तथा स्तनपान कराने वाली माताओं को न्यूट्री किट वितरित किए गए।

cradmin

संगीता यादव समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

starmedia news

बीएमसी शिक्षकों ने दी कुलवंत कौर को विदाई

starmedia news

Leave a Comment