स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,
वलसाड। वलसाड के जायंट्स ग्रुप द्वारा होली का त्योहार जलाराम मनोविकास केंद्र के विशेष बच्चों के साथ होली मनाई। प्राकृतिक रंगों वाली यह होली विगत छह वर्षों से आचार्य आशाबेन सोलंकी एवं समस्त स्टाफ परिवार के सहयोग से बच्चों के साथ मनाई जा रही है। जायंट्स ग्रुप की अध्यक्षा आशा गोहिल, अर्चना चौहान, हार्दिक जी. पटेल व पूरे ग्रुप के सहयोग से रंगारंग होली का त्योहार बच्चों के साथ रंगारंग नृत्य, संगीत की धुन पर होली खेलकर मनाया गया।