7.2 C
New York
Friday, Apr 19, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार का चुनावी बजट, फडणवीस ने बांटा पंचामृत-75 हजार को नौकरी

5 लाख तक मुफ्त इलाज, किडनी ट्रांसप्लांट का मेडिकल 2.5 लाख से बढ़ाकर 4 लाख हुआ:- 
राज्यभर में 700 बाल ठाकरे आपला दवाखाना, आम लोगों के लिए बनेंगे 10 लाख घर:- 
 स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,
मुंबई। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया। उपमुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री की जिम्मेदारी संभालने वाले देवेंद्र फडणवीस ने नई सरकार के गठन के बाद अपना पहला बजट 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पेश किया। उन्होंने बजट में पंचामृत बांटते हुए सभी वर्गों को ध्यान में रखकर उन पर मेहरबानी दिखाई है। वहीं जानकारों का कहना है कि जिस तरह से यह बजट पेश किया गया है, उससे संकेत मिलता है कि अगले वर्ष यानी 2024 में लोकसभा के साथ साथ विधानसभा के भी चुनाव कराए जा सकते हैं। इस बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, रोजगार व पर्यावरण पर खास ध्यान रखा गया है। वहीं आने वाले मनपा चुनावों को भी ध्यान में रखकर यह बजट बनाया गया है। जबकि फडणवीस ने ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक बेहतरीन संतुलन बनाकर सभी को खुश करने की कोशिश की है।
बजट को विपक्ष ने बताया चुनावी जुमला, उद्धव बोले यह चुनावी बजट गाजर का हलवा:- 
महाराष्ट्र में विपक्षी दलों ने इस बजट को चुनावी जुमला करार दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे ने इस बजट को गाजर का हलवा बताया है। उन्होंने कहा कि इसमें नया कुछ नहीं है। उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाते हुए कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार के पिछले बजट में पेश किए गए पंचसूत्री बजट की नकल कर वर्तमान सरकार ने इसे पंचामृत बजट कर दिया है।

महाराष्ट्र के लोगों के सपनों को साकार करने वाला बजट –कृपाशंकर सिंह

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने शिंदे फडणवीस सरकार के पहले बजट की सराहना करते हुए कहा कि बजट में सब का ध्यान रखा गया है। युवाओं के लिए 75 हजार नौकरी, मरीजों के लिए 700 बाल ठाकरे आपला दवाखाना, 10 लाख लोगों के लिए घर, किसानों और आम आदमी के हितों का ध्यान , इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर विकास की सारी बातें बजट में समाहित की गई हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों के सपनों को साकार करने वाला बजट है।

महाराष्ट्र के विकास को लेकर कोई विजन नहीं- अजीत पवार 
वर्तमान सरकार में महाराष्ट्र के विकास को लेकर कोई विजन नहीं है। महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था की गति धीमी हो गई है। वहीं प्रति व्यक्ति आय में भी कमी आई है, कर्ज के बोझ के बाद व्याज के रूप में बड़ी रकम भरी जा रही है। आघाड़ी सरकार के दौरान विकास के लिए जो फंड दिए गए थे, उसे खर्च नहीं किया गया है, इस बजट में सिर्फ कई सुनहरे सपने दिखाए गए हैं, लेकिन उसे पूरा करने के लिए कोई रोडमैप शिंदे-फडणवीस सरकार के पास नहीं है।

बजट में गतिशील और प्रगतिशील महाराष्ट्र की झलक –एड रवि व्यास

महाराष्ट्र विधानसभा में गुरुवार को राज्य की भाजपा शिवसेना सरकार का वार्षिक आम बजट वर्ष 2023 –24 पेश किया गया। बजट में आने वाले दिनों में गतिशील और प्रगतिशील महाराष्ट्र की झलक देखने को मिली. इस बजट का स्वागत और अभिनंदन करते हूए मीरा भायंदर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष एड रवि व्यास ने इसे आम जनमानस का बजट बताया. उनके मुताबिक राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बजट के जरिये महाराष्ट्र मे आने वाले दिनों मे होने वाले विकास कार्यों का पूरा रोड मैप पेश किया है। साथ ही किसान, महिला,आदिवासी, पिछड़े वर्ग, ओबीसी सहित सभी वर्ग को न्याय देने की का सफल प्रयास किया गया है। पंचामृत ध्येय पर आयोजित इस बजट मे एक रुपये में फसल बीमा योजना,नमो शेतकरी महासामान निधि योजना के तहत राज्य के किसानों को समृद्ध और खुशहाल बनाने का लक्ष्य है.वही महाराष्ट्र की संस्कृति और महापुरुषों को भी पूरा सम्मान दिया गया है. जिला अध्यक्ष एड. रवि व्यास ने इसे विकासशील और प्रगतिशील राज्य का बजट बताया और डबल इंजन सरकार के कामों का ही परिणाम बताया और इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया।

महाराष्ट्र सरकार का बजट सिर्फ चुनावी जुमला – आनंद दुबे

महाराष्ट्र सरकार के बजट को नागरिकों के लिए निराशाजनक बजट बताते हुए शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि बजट चुनावी जुमला से अधिक कुछ नहीं है। बजट में बिजली, गैस और जलापूर्ति सेवाओं के लिए कोई फंड नहीं है। अरब सागर में छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई। विकास कार्यों पर किया जाने वाला खर्च पड़ा हुआ है। किसानों के लिए बिजली माफी की घोषणा तो नहीं हुई अलबत्ता आने वाले दिनों में उन्हें बिजली के बढ़े हुए दर का सामना करना पड़ेगा। आनंद दुबे ने कहा कि किसानों को अपनी फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है।

किसानों और आम आदमी को राहत देने वाला बजट–जयप्रकाश सिंह

महाराष्ट्र सरकार के बजट की सराहना करते हुए भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि किसानों और आम आदमी को राहत देने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि बजट में कृषि, किसान ,जलयुक्त शिवार, महिला कल्याण, वरिष्ठ नागरिक, आदिवासी ,अल्पसंख्यक, असंगठित कामगार और कौशल विकास इन सभी महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है, जिसका फायदा समाज के सभी वर्गों को मिलेगा। लॉजिस्टिक पार्क, स्टार्ट एप्स के लिए प्रशिक्षण और संशोधन संस्था की स्थापना उद्योगों के लिए जरूरी मनुष्य बल के लिए 10 उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करना, शहर में हवाई अड्डों का विस्तार आदि ऐसी महत्वपूर्ण घोषणाएं हैं, जिनसे महाराष्ट्र का तेजी के साथ विकास होगा।

Related posts

युवाओं को आकर्षित करने हेतु इसरो की सराहनीय पहल,  टैलेंट की खोज ,इसरो का युवा विज्ञानी कार्यक्रम का आयोजन अप्रैल में 

starmedia news

नोटबंदी को लेकर शिवसेना ने मोदी पर साधा निशाना, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर कब लगेगी बंदी?

starmedia news

BLOW OUT THE CANDLES – BIRTHDAY BASH OF AQUIB KHAN Partner at Jhatka & Yeda Republic Juhu

cradmin

Leave a Comment