8.2 C
New York
Friday, Apr 19, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsउत्तर प्रदेश

युवा कवि विकास द्विवेदी साहित्य गौरव सम्मान से हुए सम्मानित

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

जौनपुर। ऐतिहासिक शहर जौनपुर से विभक्त दूसरे जिले के रूप में भदोही जनपद के मूल निवासी विकास द्विवेदी साहित्य जगत की एक पहचान है। विकास द्विवेदी ने कोविड-19 के समय विकास द्विवेदी साहित्य मंच का निर्माण कर हजारों की संख्या में साहित्यकारों को काव्य पाठ करने का शुभ अवसर प्रदान किया और साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। ऐसे साहित्यिक मंच के संस्थापक विकास द्विवेदी लेखन के माध्यम से और साहित्यकारों को मंच प्रदान कर साहित्य जगत में ख्याति प्राप्त की है जिसके लिए उन्हें लखनऊ राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश के द्वारा 12 मार्च 2023 को अमूल्य साहित्य सेवा हेतु साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्माननीय विकास द्विवेदी के सम्मान पाने पर मुंबई महानगर,उत्तर प्रदेश की साहित्यिक संस्थाओं सहित और शुभचिंतकों में मां की प्रतिमूर्ति डॉ शोभा दीक्षित भावना,वरिष्ठ साहित्यकार चंद्र देव दीक्षित,मुंबई से कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप,संतोषी दीक्षित,पंकज खरे,दीपक शुक्ला, वरिष्ठ साहित्यकार बाबा कानपुरी,रानी मिश्रा, जया द्विवेदी,सुधा मिश्रा,गीतकार भूदत्त शर्मा, मनोज मानव,अशोक मिश्र जौनपुर,रत्नेश्वर सिंह पाटलिपुत्र,लालाराम बृजवासी,विकास मिश्रा,प्रोफेसर अंजनीकुमार कुमार द्विवेदी, सुरेश फौजदारी जिगर,सोहनलाल शर्मा प्रेम, हरी नाथ शुक्ला हरी,अलका श्री मिश्रा, प्रतिभा द्विवेदी,कुसुम सिंह अविचल,नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही,पंकज तिवारी दिल्ली ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

Related posts

वलसाड – वडनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की हुई शुरुआत, वलसाड व आसपास के क्षेत्रों से अप-डाउन करने वाले यात्रियों में खुशी का माहौल। 

cradmin

नववर्ष के उपलक्ष्य में बेस्टी एजुकेशन द्वारा हुआ अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

cradmin

उत्तर भारतीय मजदूर का सिर फोड़ने वाले गाला मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

starmedia news

Leave a Comment