16.2 C
New York
Thursday, Apr 25, 2024
Star Media News
Breaking News
AwardsNewsमहाराष्ट्र

उद्योगपति दिनेश चंद्र उपाध्याय को उत्तर भारतीय समाज गौरव सम्मान

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

भायंदर। मीरा भायंदर के उद्योगपति तथा समाजसेवी दिनेश चंद्र उपाध्याय को उत्तर भारतीय समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। आनंद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान, ठाणे में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शिवसेना सांसद राजन विचारे ने शॉल और स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तर भारतीय शिवसेना नेता सुरेश दुबे, शहर प्रमुख शिव शंकर तिवारी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अशोक लीलैंड तथा टोयोटा समूह जैसे प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान से सेवानिवृत्त होने के बाद श्री उपाध्याय लगातार जनसेवा और राष्ट्र सेवा में जुड़े रहे। उद्योगपति के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आग्रह पर नोएडा में एक उद्योग संचालित कर रहे हैं। उद्योग और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर प्रधानमंत्री को भी सलाह देते रहे हैं। दिनेश चंद्र उपाध्याय के पुत्र डॉक्टर शैलेंद्र उपाध्याय सुप्रसिद्ध ह्रिदय रोग विशेषज्ञ तथा बहू डॉक्टर श्वेता उपाध्याय अमेरिका में कार्यरत हैं। पौत्र दीप उपाध्याय का पिछले दिनों अमेरिका के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज में दाखिला हुआ है। दिनेश चंद्र उपाध्याय को उत्तर भारतीय समाज गौरव सम्मान दिए जाने पर राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी, महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, डॉ राधेश्याम तिवारी समेत अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Related posts

आदर्श मुख्याध्यापक आदित्यनारायण पांडे की शानदार विदाई समारोह संपन्न

starmedia news

बीस घंटे बाद मिले समुद्र में डूबे मासूम बच्चे, चारो मासूमों की गई जान

starmedia news

 वलसाड सरदार पटेल स्टेडियम में वेलनेस कप-2023 – दंगल-6 का आयोजन 

starmedia news

Leave a Comment