6.6 C
New York
Friday, Mar 29, 2024
Star Media News
Breaking News
विविध

बस इहै कहि जात है…पट्टीदारी:- जितेंद्र कुमार दुबे

पट्टीदारी:

अगली-बगली घर-दुआर अउर..!
बनल होय दलान-ओसारी…पर…
मन में दूरी कोस भरे कै होय,
बस इहै कहि जात है…पट्टीदारी…
अईन बख़त पै खानपान के,
पाबंदी कै फरमान होय जब जारी
समझ लो भैया पक्की है पट्टीदारी
बात-बात पर भिड़-भिड़ जाए,
युद्ध के होय सदा तैयारी…
बरबादी का हर नुस्खा गढ़ती,
गाँव-देश में यह पट्टीदारी….
बन जाओ तुम यस.पी,डी.एम.
चाहे बन जाओ दण्ड-अधिकारी,
गाँव देश में तुम पर भारी रहेगी,
सदा तुम्हारी पट्टीदारी…
खूब खरीदो जगह-जमीन…तुम…
बना लो संपत कितनो सारी..पर,
गाँव-देश में कभी न होगी,
किलियर खेती-मेड़ तुम्हारी…
कारण इसका बस एक है मित्रों
गाँव-देश की…तुम्हरी पट्टीदारी…
खूब करो तुम मेलजोल..या फिर..
कर लो मन भर खातिरदारी..पर..
गाँव-देश में ऐंठी रहेगी ये पट्टीदारी
हर बीमारी एक तरफ है,
एक तरफ है पट्टीदारी…
कबहुँ न ई सब रहम दिखावे,
घाव करे हरदम भारी…
कदम-कदम पर रगरा ढूँढ़ें,
एक दूजे को देवैं…हरदम गारी,
ऐसी ही होवे पट्टीदारी….
गाँव भरे मा दुइनव घूमे-टहरै,
बनके भले बिलारी…पर…
झूठी शान अउ अकड़ के खातिर,
दुइनौ मन से निबहैं पट्टीदारी…
जिसकी मति है मारी गई,
उसने करी इनकी चाटुकारी…
मिलना-जुलना कछु भी नहीँ है,
सब पर आँख तरेरे पट्टीदारी…
पट्टीदारी गज़ब का पागलपन है,
औ..है…ग़ज़बै दुनियादारी…
व्यथा अनोखी अउर ह न्यारी,
गाँव देश की यह पट्टीदारी…
रिश्तेदारी भले न निबहै…!
खूब..मनोयोग से निभती पट्टीदारी
कैसे कहूँ मैं भईया….?
एक दूजे के नाश करे है,
गाँव-देश में ई पट्टीदारी…
भइया,बात सही एक कहैं जितेंदर
गाँव-देश में हौ उहै सिकंदर
जेकरे घरे के सुख-दुख में,
होय सबकै भागीदारी…
कोई न ऐसा मिले गाँव-देश मा
जो मन से निभाए पट्टीदारी…पर..
एक बात अउर है भइया…!
जैसे जरूरी होत अहै,
दुश्मन से आपन दमखम
होय हमेशा भारी….
वइसै भले न होय दीवार कोई,
न होय कोई चहारदीवारी…पर…
एक बात सही हौ भइया…!
विकास बरे…जरूरी बाहै…
धाकड़ होय परस्पर पट्टीदारी….!
विकास बरे…जरूरी बाहै…
धाकड़ होय परस्पर पट्टीदारी….!

रचनाकार:-
जितेन्द्र कुमार दुबे
अपर पुलिस अधीक्षक
जनपद…कासगंज

Related posts

नव कुंभ एक संकल्प विशेषांक 2022 विमोचन एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन संपन्न

cradmin

एफ एल एन का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ

starmedia news

ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच की मासिक बैठक संपन्न

starmedia news

Leave a Comment