16.2 C
New York
Thursday, Apr 25, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsप्रदेशमहाराष्ट्र

महादेवी पोदार विद्यालय में बच्चों की विदाई कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व उपशिक्षणाधिकारी

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई। महादेवी पोदार प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 4थी के बच्चों की विदाई का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें अतिथि के रूप में बृहन्मुंबई महानगर पालिका के शिक्षा विभाग के पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्रा, बृहन्मुंबई महानगर पालिका विद्यालय के शिक्षक दिनेश द्विवेदी , महादेवी पोदार प्राथमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त हो चुकी श्रीमती शिवाली धोड टीचर, आनंदीलाल पोदार प्राथमिक विधालय के प्राचार्य अजय सिंह और सुपरवाइजर राजेश सिंह , महादेवी पोदार प्राथमिक विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती उषा त्रिपाठी, विद्यालय की शालेय शिक्षण समिति के सभी 12 सदस्य, और विद्यालय के शिक्षक में मंजुला तिवारी, पुष्पा द्विवेदी, शशितारा सिंह, रंजना शिर्के, रेखा सिंह, गणेश सिंह, नमिता पिंपले, रुद्र मिश्रा, सरिता तिवारी, क्लार्क सुहास मिरकुटे , चंद्रकांत चिंदरकर मौजूद रहें। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने मन के भाव व्यक्त किए तथा अलग – अलग अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सभी अतिथियों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और उनका हौसला बढ़ाया। सभी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम सफलता पूर्वक संध्या की बेला के साथ संपन्न हुआ।

Related posts

सामाजिक भेदभाव को मिटाने की दिशा में बाबासाहेब का अभूतपूर्व योगदान – कृपाशंकर सिंह

starmedia news

रामदास आठवले ने की डॉ अनील काशी मुरारका के सामाजिक कार्यों की सराहना

starmedia news

स्मार्ट क्लास से होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास – अनिल यादव

starmedia news

Leave a Comment