10.6 C
New York
Friday, Apr 26, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsदमन दीवसंघ प्रदेश

उत्तर भारतीय सेवा संघ द्वारा दमन में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 
दमन। उतर भारतीय सेवा संघ द्वारा दमन में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में आयोजन किया गया। श्रीमद्भागवत कथा पोथी कलश यात्रा में सामाजिक और राजनैतिक अग्रणियों में जयंती पटेल,श्रीमती सुलोचना अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने शिरकत की।
दमन की प्रमुख उत्तर भारतीय संस्था उत्तर भारतीय सेवा संघ ने स्थानीय लोगों के सहयोग से नानी दमन के खारीवाड़ में प्रसिद्ध कथाकार श्री अरुण शास्त्री जी के सानिध्य में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम शनिवार 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलेगा। 15 अप्रैल को महाप्रसाद के साथ आयोजन का समापन होगा।
आज शुरू हुई इस कथा में वापी,दमन,सिलवासा और आसपास के भक्त पहुचें। कथा के दौरान एक से बढ़कर एक मनमोहक झांकियों का दर्शन भी कराया जा रहा है। इस संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन उत्तर भारतीय सेवा संघ दमन, दमन महिला भक्त मंडल और सर्व समाज के सहयोग से आयोजित की गई है। यह श्रीमद्भागवत कथा दमन के राजनैतिक और सामाजिक अग्रणी श्री जयंती भाई पटेल,श्रीमती सुलोचना अग्रवाल,कृपाशंकर राय,महेंद्र दुबे,एस के शुक्ला,छोटू झा, अमर यादव,रेखा त्रिपाठी,शिवाजी तिवारी, अखिलेश मिश्रा, सुजीत उपाध्याय, धर्मेंद्र तिवारी,विपिन मिश्रा,शिवलखन सिंह,सुनील उपाध्याय,जितेंद्र कुशवाहा,शिवकुमार सिंह,नीरज पांडेय,अनिल पांडेय,शरद राय,रसिकलाल तिवारी,विजय शाह,रमेश सिंह,राघव जी,रमेश गिरी इत्यादि के प्रमुख सहयोग से संपन्न की जा रही है। वृंदावन से पधारे विद्वान पंडित लोकेश त्रिपाठी और घनश्याम शास्त्री कथा का संचालन कर रहे हैं।

Related posts

जिला समन्वयक-वी-शिकायत समिति की बैठक की अध्यक्षता वलसाड जिला कलेक्टर श्री क्षिप्रा आग्रे ने की।

cradmin

वृद्धा आश्रम में फल वितरण कर मनाई गई जननायक की पुण्यतिथि

starmedia news

उमरगाम के पाली के करमवेली महिलाओं को कैनिंग क्लास में प्रशिक्षित किया गया। 

cradmin

Leave a Comment