11.8 C
New York
Thursday, Apr 25, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsप्रदेशमहाराष्ट्रविविध

पूर्वांचल विकास परिवार के उत्तर भारतीय स्नेह सम्मेलन में पहुंचे गणमान्य

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई। पूर्वांचल के विकास और वहां की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर लगातार आवाज उठाने वाली संस्था पूर्वांचल विकास परिवार द्वारा रामलीला मैदान, इंदिरा नगर मलाड पूर्व में उत्तर भारतीय स्नेह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में दिंडोशी विधानसभा के विधायक सुनील प्रभु, अमोल कीर्तिकर, कामगार नेता अभिजीत राणे , पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव उपस्थित रहे। सम्मानित अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता किलाचंद यादव , कमला प्रसाद यादव श्री राधे कृष्णा सनातन धर्म के अध्यक्ष डीएन यादव, लालजी यादव, इंद्र बहादुर यादव, जगपति बाबू , समाजसेवी मानिकचंद यादव, युवा उत्तर भारतीय नेता डॉ शैलेश यादव, श्यामजीत यादव, श्याम लाल यादव, रामेश्वर यादव ,फिल्म इंडस्ट्री से संगीता तिवारी, फिल्म अभिनेत्री मनीषा राणावत, शिवसेना नेता कमलेश सिंह ,अमरनाथ यादव, यस आर यादव ,नंदलाल सरोज, संतोष यादव, महेंद्र यादव ,राजकुमार यादव, फुल्लर यादव, खलीफा यादव ,भोला यादव ,अनीता यादव, रेखा यादव, मंजू यादव, अनिल यादव ,अशोक यादव ,संतोष यादव, अभिनेता एवं गायक प्रशांत त्रिपाठी, महाराष्ट्र अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ राजेंद्र विश्वकर्मा, महासचिव इंद्रजीत यादव, मुंबई अध्यक्ष राकेश यादव, कृष्ण कुमार यादव, दीना यादव, मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव, रोहित यादव ,विकास यादव, राजेश यादव, अजय यादव, शैलेश यादव, सुरेश यादव जौनपुरिया ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। पूर्वांचल बिरहा के मशहूर कलाकार चंद्रजीत यादव, सुषमा पटेल तथा अमरजीत यादव ने पूर्वांचली गाना गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे मैदान में जय-जय पूर्वांचल की आवाज गुंजने लगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सभाजीत यादव, उपाध्यक्ष बृजेश यादव, उपाध्यक्ष झुलर यादव, अध्यात्म सेल अध्यक्ष ईश्वर देव यादव,आरती गुप्ता, मोती लाल यादव, गोविंद यादव ,शशिकांत यादव, राघवेंद्र यादव, लालसाहब यादव ,साहब लाल यादव ,ओंकार तिवारी ,संजय तिवारी, सीएस यादव, विनय यादव समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम के संयोजक तथा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दृगेश यादव ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

महापालिका द्वारा टैक्स में की गई 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी पूरी तरह से गैरकानूनी –एड रवि व्यास ने दिया जन आंदोलन की चेतावनी

starmedia news

महाराष्ट्र की शांति भंग करने वालों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई–शैलेश पांडे

starmedia news

नेत्र रोगियों के लाभार्थ हेतु धरमपुर विल्सन हिल पर हाफ मैराथन का किया गया आयोजन, 700 धावकों ने दौड़ लगाई

starmedia news

Leave a Comment