6.9 C
New York
Thursday, Apr 25, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsप्रदेशमहाराष्ट्रविविध

नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक,सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक पंजीकृत राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में हनुमान जयंती,गुड फ्राइडे एवं संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी, सह-संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही के आयोजन एवं नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान परिवार के संयोजन में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने मुंबई के उत्कृष्ट एवं श्रेष्ठ साहित्यकार स्मृतिशेष लक्ष्मण दुबे को विनम्र श्रद्धांजलि देकर कवि सम्मेलन के शुभारंभ का आदेश दिया।उक्त कार्यक्रम का संचालन संस्था की पदाधिकारी कवियत्री सीमा मिश्रा नयन एवं कवि पंकज कुमार अमन ने की।आमंत्रित साहित्यकारों में कन्नौज उत्तर प्रदेश से पंडित कुलकांत मिश्रा,मुंबई से वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर कृपा शंकर मिश्र,भोपाल मध्य प्रदेश से कवियत्री पूनम गुप्ता,नवी मुंबई से सेवासदन प्रसाद,जौनपुर उत्तर प्रदेश से नरसिंह बी सिंह हैरान जौनपुरी,देवरिया उत्तर प्रदेश से वंदना मिश्रा रिंकी मुख्य रूप से उपस्थित होकर अपनी कविताओं,गीतों एवं ग़ज़लों के माध्यम से श्रोता साहित्यकारों को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में संचालक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

Related posts

चार्टर्ड अकाउंटेंट रमेश पांडे को मिला मैथिल मित्र सम्मान, 

cradmin

मेडिकल कैंप एवं मुख्य चश्मा शिविर का आयोजन संपन्न

starmedia news

नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता के रूप में अमर रहेंगी सावित्रीबाई फुले–राम यादव

cradmin

Leave a Comment