10.6 C
New York
Friday, Apr 26, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsप्रदेशमहाराष्ट्रराजनीति

बीजेपी नेताओं ने की जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग

देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला:-

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई। पूर्व मंत्री और विधायक जितेंद्र आव्हाड द्वारा हिंदू देवी-देवताओं तथा हिंदू पर्वों पर अभद्र टिप्पणी करने के खिलाफ भाजपा नेताओं में आक्रोश दिख रहा है। हिंदू पर्वों के दौरान निकाली जानेवाली शोभायात्रा पर अशोभनीय टिप्पणी करके धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए आव्हाड के खिलाफ मुंबई भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस उपायुक्त से भेंट की और आव्हाड के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने श्रीराम नवमी और हनुमान जयंती शोभायात्रा को सांप्रदायिक बता कर समाज में विद्वेष फैलाने का प्रयास किया है, ऐसा आरोप लगाते हुए मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने आव्हाड के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। आचार्य त्रिपाठी के अनुसार राष्ट्रवादी कांग्रेस की एक सभा में आव्हाड ने हिंदू देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी की। आव्हाड लगातार हिंदू देवी-देवताओं, हिंदुओं और हिंदुत्व पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। एएनआई द्वारा सूचित एक ट्वीट में आव्हाड ने लिखा है कि ऐसा लग रहा है मानो रामनवमी और हनुमान जयंती सिर्फ दंगे फैलाने के लिए होते हैं। इन दंगों के कारण शहर का माहौल बिगड़ रहा है। मुझे लगता है आने वाले दिन सांप्रदायिक दंगों के होंगे। घाटकोपर में आयोजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की एक सभा में आव्हाड ने उपरोक्त बयान दिया था।
आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि श्रीराम नवमी और हनुमान जयंती हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है, जिसे हजारों वर्षों से हिंदू समाज मनाता आ रहा है। हिंदू स्वयं को श्रीराम का वंशज मानता है और हनुमानजी श्रीराम के परम भक्त हैं जो संकटमोचक कहलाते हैं। त्रिपाठी का कहना है कि हिंदुओं के विरोध में आव्हाड का ये बयान मनपा चुनाव में राजनीतिक लाभ के लिए दिया गया है। आगामी चुनाव में अल्पसंख्यकों को खुश करने लिए दिए गए ऐसे बयान का विरोध करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे हिंदू देवी-देवता जो करोड़ों लोगों द्वारा पूज्य हों, उनके खिलाफ ऐसे बयानों की कोई आवश्यकता नहीं थी। एक अच्छे उद्देश्य से आयोजित एक कार्यक्रम में तुच्छ बयान देकर आव्हाड ने हिंदू समाज का मन दुखाया है। एक राजनेता होने के नाते आव्हाड को सोच-समझकर कूटनीतिक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए और किसी एक समुदाय के पक्ष में या विरोध में नहीं बोलना चाहिए। उनके बयान, हाव-भाव और लहज़े के कारण दूसरे समुदाय के मन में हिंदू समाज की छवि खराब हुई है।
आव्हाड के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाला पत्र मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा जोन-१० के पुलिस उपायुक्त महेश रेड्डी को सौंपा गया। प्रतिनिधि मंडल में मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना, भाजपा उत्तर पश्चिम मुंबई के महासचिव मुरजी पटेल और पूर्व नगरसेवक पंकज यादव शामिल रहे।

Related posts

हिंदू धर्म में धार्मिक यात्राओं का विशेष पौराणिक महत्व– पं. लल्लन तिवारी

starmedia news

देशवासियों ने सुनी प्रधानमंत्री के 100 वें मन की बात, मुंबई और भायंदर में दिखा उत्साह का माहौल

starmedia news

वैद्य मोरेश्वर दत्तात्रय की पांचवीं पुण्यतिथि पर नालासोपारा मेडिकल कॉलेज में व्याख्यान

starmedia news

Leave a Comment