स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,
दिल्ली। कुख्यात गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की हाल में जेल में हत्या कर दी गई. राजधानी की अति सुरक्षित मानी जानी वाली तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या हुई थी। जो 24 सिंतबर 2021 में रोहिणी कोर्ट में शूटआउट का मास्टर माइंड था। अब इस पूरी वारदात का वीडियो सामने आया है। पूरी घटना जेल के CCTV कैमरे में कैद हुई है। आपको बता दें कि दिल्ली के तिहाड़ जेल में गैंगवार हुआ था। इस गैंगवार में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई थी। उस दौरान इस पूरी घटना के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया था। क्योंकि जेल के अंदर दो गुटों में भिड़ंत हुई थी। जिसमें जितेंद्र गोगी गैंग के गैंगस्टर राजेश बवानिया, योगेश टुंडा, दीपक तीतर और रंचों ने टिल्लू पर यह जानलेवा हमला किया था। वहीं दूसरे गैंग के लोगों ने टिल्लू की हत्या को अजांम दिया गया था। बाद में तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा जख्मी गैंगस्टर को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गयी थी। इस पूरे मामले की दिल्ली पुलिस जांच-पड़ताल कर रही थी और जेल के सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई थी। जो अब यह दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। अब सवाल यह उठता है कि जेल में गैंगस्टरों के पास चाकू आया कहाँ से ? जब जेल में इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है तो आप सोच सकते हैं कि शहर किस तरह से सुरक्षित रहेगा ?
चेतावनी – इस वीडियो को कृपया कमजोर दिल वाले न देखें:-