7.6 C
New York
Friday, Mar 29, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsप्रदेशमहाराष्ट्र

अंधेरी के यारी रोड में इमारत का छज्जा गिरा 5 जख्मी, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई /अंधेरी स्थित वर्सोवा यारी रोड पर इमारत की दूसरी मंजिल के दीवाल का हिस्सा गिर जाने से 5 लोग मलवे में दब गए थे।सभी घायलों को मनपा के कूपर अस्पताल और प्राइवेट अंजुमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत स्थिर होने की जानकारी अस्पताल के आर एम ओ ने दी।
मिली जानकारी के अनुसार सिल्वर स्ट्रीक अपार्टमेंट नामक सात मंजिला इमारत जो कि यारी रोड पर है। इस बिल्डिंग के पास निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य से होने वाली कम्पन के कारण इमारत का छज्जा गिर गया। इस दुर्घटना में 5 लोग जख्मी हो गए। इमारत का छज्जा गिरने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई।दमकल जवानों के आने के पहले इमारत के गिरे छज्जे के मलवे में दबे लोगों को स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए। मनपा के आपातकालीन कक्ष द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घायलों में नंदिनी सरवादे 16 , दिवांजली आरोले 16, और सोफिया खान को मनपा के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि सौकत अंसारी 23 और अमन शाहू 16 को इलाज के लिए सोफिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की गाड़ी आने के पहले ही अस्पताल में भर्ती करा दिए थे। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की हालत स्थिर होने की जानकारी कूपर और अंजुमन अस्पताल के आरएमओ ने दी। छज्जे के लटके हुए हिस्से को जेसीबी की सहायता से निकालने का काम किया जा रहा है। जमीन पर गिरे मलवे को भी मनपा के पश्चिम द्वारा हटाने का काम किया गया।

Related posts

From Bhajan Singer To Bhajan Supari An Entertaining Journey Of Bhajan Supari

cradmin

महाराष्ट्र राज्य पुरस्कृत शिक्षक भारत पांडे सेवानिवृत्त

starmedia news

प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन बनाना होगा, तब देश में प्राकृतिक खेती के लिए रोल मॉडल बनेगा गुजरात प्रदेश – राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत 

starmedia news

Leave a Comment