21.7 C
New York
Monday, May 29, 2023
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsदेशप्रदेश

31 मई को दिल्ली में मनाया जाएगा राजमाता महारानी अहिल्या देवी होल्कर की 298 वीं जयंती

कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे :-

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में आगामी बुधवार 31 मई 2023 को राजमाता महारानी अहिल्या देवी होल्कर की 298 वीं जयंती
सत्य साई सभागार, लोधी रोड, नई दिल्ली में धूम – धाम से मनाया जाएग। समारोह का आयोजन राष्ट्रीय समाज पक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री महादेव जानकर द्वारा आयोजित किया गया है।

महारानी अहिल्याबाई होल्कर को भारतीय इतिहास की सबसे बेहतरीन महिला शासकों में से एक माना जाता है। वह अपने ज्ञान और प्रशासनिक कौशल के लिए जानी जाती थीं। उन्हें एक आदर्श शासक के रूप में पहचाना जाता है। बहुत कम उम्र में विधवा हो जाने के बाद उन्होंने मालवा राज्य पर 28 साल तक अपने दम पर शासन किया।
उन्होंने उज्जैन के काशी विश्वनाथ, मरकर्णिका घाट, अहिल्या घाट, वाराणसी, अहिल्या घाट, महाकालेश्वर बद्रीनाथ केदारनाथ रामेश्वर श्री सोमनाथ सहित कई हिंदू मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारा घाटों और तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार कराने के साथ-साथ तीर्थयात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का निर्माण कराया।
उन्होंने लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए देश भर में कई झीलों का निर्माण करवाया ।
महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने नर्मदा के तट पर महेश्वर में एक नई आत्मनिर्भर राजधानी का निर्माण किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती पंकजा गोपीनाथ मुंडे करेंगी। सम्मानित अतिथियों में श्री रामदास अठावले (केंद्रीय सामाजिक अधिकारिता राज्य मंत्री), श्री पी. विल्सन (सदस्य राजयसभा), श्री एच. विश्वनाथ (एमएलसी), श्री. येगे मल्लेश्याम (MLC तेलंगणा), श्री. सागर राईका (राज्यसभा सदस्य गुजरात), श्री.एस.एल.अक्कीसागर (अध्यक्ष टासेफ), श्री.रामकुमार पाल (प्रभारी उत्तर व उत्तर पूर्व भारत राष्ट्रीय समाज पक्ष), श्री प्रबल प्रताप सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा उत्तर प्रदेश), समारोह के प्रमुख मार्गदर्शक महादेव जानकार के साथ सैकड़ो की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

Related posts

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, हुई दर्दनाक मौत

starmedia news

वापी में मरीजों, जरूरतमंदों और विकलांग बच्चों के लिए की गई मुफ्त भोजन सेवा की शुरुआत

starmedia news

Shaheed Chandrashekhar Azaad New Vintage Poster – Rajesh Mittal Comes Up Again With A Historic Movie

cradmin

Leave a Comment