12.3 C
New York
Friday, Apr 26, 2024
Star Media News
Breaking News
EventsNewsप्रदेशमहाराष्ट्र

भायखला में बृहन्मुंबई पुलिस द्वारा सरकार आपके द्वार ..,कार्यक्रम संपन्न

महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से किया गया संवाद:-
स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 
मुंबई। बृहन्मुंबई पुलिस , परिमंडल क्रमांक 3 पुलिस उपायुक्त द्वारा 27 मई को भायखला पूर्व स्थित वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान व प्राणी संग्रहालय के थ्रीडी सभागृह पेंग्विन कक्ष में शाम 5 बजे से रात 8:10 बजे तक सरकार आपके दरवाजे पर, कार्यक्रम के तहत जनता के साथ सुसंवाद किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख मार्गदर्शक के रुप में महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री तथा मुंबई शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर तथा सम्मानित अतिथि के रूप में भायखला विधानसभा की विधायक श्रीमती यामिनी जाधव उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के प्रारंभ में परिमंडल क्रमांक 3 के पुलिस उपायुक्त अकबर पठान ने प्रास्ताविक के रूप में मुंबई पुलिस द्वारा जनता तथा वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे उपक्रमों की जानकारी दी। प्रमुख मार्गदर्शक के रुप में बोलते हुए शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि सरकार आपके दरवाजे पर, कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है। विधायक श्रीमती यामिनी जाधव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में परिमंडल क्रमांक 3 के अंतर्गत स्थित भायखला आगरीपाड़ा ,ताड़देव, नागपाड़ा, एनएम जोशी मार्ग, वरली,समेत सभी पुलिस स्टेशनों से जुड़े शिकायतकर्ता महिला तथा वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। जूनी पुलिस वसाहत और बॉडीगार्ड पुलिस वसाहत परिसर में समस्याओं के निराकरण के लिए महिलाओं ने शिक्षा मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। भायखला पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक खोत ने भी दीपक केसरकर का स्वागत किया। विदेशी महिला का विनयभंग करने वाले आरोपी को 2 घंटे के अंदर पकड़ने वाली भायखला पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक खोत का भी पालक मंत्री के हाथों सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी अनेक प्रकार की समस्याओं का निवारण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने अच्छे कार्यक्रम के लिए मुंबई पुलिस और सरकार को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मध्य प्रादेशिक विभाग के अपर पुलिस आयुक्त अनिल पारसकर, पुलिस उपायुक्त अकबर पठान, जिला महिला व बाल कल्याण अधिकारी श्रीमती शोभा शेलार, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती नम्रता सेजवाल, बीएमसी के वार्ड अधिकारी यादव, सहायक पुलिस आयुक्त विट्ठल शिंदे, सहायक पुलिस आयुक्त पन्हाले, तहसीलदार श्रीमती शिल्पा कामथे समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूर्णिमा शिंदे तथा पुलिस निरीक्षक गजेंद्र क्षीरसागर ने किया। कार्यक्रम में करीब 350 महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।

Related posts

रजनीश तिवारी ने नीट परीक्षा पास कर किया नाम रोशन

starmedia news

डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने किया शत-प्रतिशत नामांकन रैली का शुभारंभ

starmedia news

धरमपुर के तालुका स्तरीय किशोरी मेला में 750 किशोरियों ने भाग लिया

cradmin

Leave a Comment