7.9 C
New York
Friday, Apr 19, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

आईएएस बनने पर ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने किया सम्मानित

स्टार मीडिया न्यूज, 

रिपोर्ट – राजन कुमार 

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के छिमिया गांव निवासी नारायण उपाध्याय पुत्र दीपचंद उपाध्याय का भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस में चयन होने पर बुधवार के दिन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के आवाहन पर प्रदेश के सभी जिलों में संगठन द्वारा आईएएस में चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान किया जा रहा है। इसी क्रम में पदाधिकारियों द्वारा नारायण उपाध्याय के निज निवास पर उपस्थित होकर प्रदेश संचालक मंडल प्रमुख डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण करते हुए उपाध्याय को सम्मानित किया गया। वार्ता के दौरान उपाध्याय ने बताया कि मेरे माता पिता और मामा तथा बड़े भाई ने हमेशा मुझे आईएएस बनने के लिए प्रेरित किया और मैंने पूरी मेहनत करके यह सफलता प्राप्त की और यह भी कहा कि युवाओं को बिना डरे हुए चुनौतियों का डटकर सामना करना चाहिए जिससे उन्हें सफलता जरूर मिलेगी सम्मान के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीपति उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष अवध नारायण तिवारी, प्रदेश संचालक मंडल प्रमुख डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित पाण्डेय, जिला संरक्षक अजय त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद मिश्र, माताफेर मिश्र, रवींद्र मिश्र, धीरज चतुर्वेदी प्रधान,सुमित उपाध्याय तथा कई लोग मौजूद रहे।

Related posts

कपराडा के लवकर गांव से फर्जी डॉक्टर कल्पेश भोया को किया गया गिरफ्तार

starmedia news

अमर फाउंडेशन ने किया पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी कमल तिवारी का सम्मान।

cradmin

31 दिसंबर की पार्टी महंगी पड़ी,1800से अधिक  संदिग्धों के सैंपल अल्कोहल पॉजिटिव मिले, 

cradmin

Leave a Comment