11 C
New York
Wednesday, Apr 24, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

शाम को आनी थी बरात, भोर में ही दुल्हन प्रेमी संग हो गई फरार

स्टार मीडिया न्यूज, 

रिपोर्ट-राजन कुमार,

जौनपुर। जौनपुर जनपद के पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में शाम को बरात आनी थी और भोर में ही दुल्हन (युवती) प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसकी जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो आननफानन में बरात पक्ष से बात करके फरार हुई युवती के मौसेरी बहन से उसी तिथि में शादी करायी गई। शादी संपन्न होने के बाद शनिवार को युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी और गांव के ही एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया। कहा कि वह गहने भी लेकर गई है। मामला बृहस्पतिवार का है। एक गांव निवासी युवती की शादी तय थी। बरात की तैयारी चल रही थी। शाम को बरात आनी थी, लेकिन भोर में ही वह फरार हो गई। सुबह होने पर जब घर वालों को पता चला तो हड़कंप मच गया। पहले खोजबीन हुई, जब पता नहीं चला तो बरात पक्ष को फोन करके जानकारी दी गई। हालांकि बरात पक्ष ने भी समझदारी दिखाई और बात आगे बढ़ने से पहले ही दोनों पक्षों से आपसी सहमति से मामले को हल कर लिया। जो युवती भागी थी, उसकी मौसेरी बहन से शादी उसी तिथि में करा दी गई। पुलिस के अनुसार, पता चला है कि युवती का अपने ही गांव के एक युवक से काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन एक ही गांव के व अंतरजातीय होने के कारण दोनों के परिजन शादी करने को तैयार नहीं थे। शादी के दिन ही भोर में दोनों फरार हो गए। युवती अपने साथ शादी के गहने भी लेकर गई। थाना प्रभारी पंवारा राज नारायण चौरसिया ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

Related posts

बिपरजोय चक्रवात को लेकर वित्त मंत्री श्री कनुभाई देसाई ने तीथल बीच का दौरा किया

starmedia news

सरीगाम कारखाने में प्रताड़ित महिला कर्मचारियों की मदद के लिए पहुंचीं वलसाड अभयम टीम

starmedia news

નાણામંત્રીશ્રી કનુભાઈ દેસાઈએ રૂ. ૪.૪ કરોડના ખર્ચે નવી બનનારી ઉમરગામ મામલતદાર કચેરીનું ખાતમુહૂર્ત કર્યું

starmedia news

Leave a Comment