6.6 C
New York
Friday, Mar 29, 2024
Star Media News
Breaking News
AwardsNewsगुजरातप्रदेश

 वित्त मंत्री कनुभाई देसाई की अध्यक्षता में 11 जून को वलसाड में होगा मीडिया पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

लेखक व प्रखर वक्ता अजय उमट तथा गुजरात मीडिया क्लब के प्रमुख और इंडिया टीवी के एसोसिएट एडिटर निर्णय कपूर उपस्थित रहेंगे:- 
स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 
 वलसाड। वलसाड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आगामी 11 जून, 2023 को वलसाड के मोरारजी देसाई ऑडिटोरियम में  वित्त, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स मंत्री श्री कनुभाई देसाई की अध्यक्षता में मीडिया पुरस्कार वितरण समारोह आयोजन किया जायेगा।
 वलसाड शहर के पत्रकारों द्वारा संचालित और सेवकीय कार्य करने वाली संस्था पत्रकार वेल्फेयर असोसिएशन वलसाड द्वारा पिछले तीन वर्षों से मीडिया पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पत्रकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में वलसाड जिले के पत्रकारों से समाचारों को आमंत्रित किया जाता है और मीडिया क्षेत्र से जुड़े विद्वान न्यायाधीशों द्वारा विभिन्न श्रेणियों में कहानियों का चयन कर विजेताओं का निर्णय किया जाता है। वर्ष 2022 के दौरान प्रिंट मीडिया में छपी या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित स्टोरियों को एसोसिएशन द्वारा मंगाया गया था। जिसके लिए दिनांक 11.06.23 को सुबह 11 बजे वलसाड एस. टी. डीपो के सामने मोरारजी देसाई ओडिटोरीयम (एसी हॉल) में अवार्ड समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन अपूर्व पारेख के अनुसार इस समारोह में वलसाड जिले में सेवा, साहित्य, खेल, कला आदि क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों का भी सम्मान किया जाएगा।
इस समारोह में वित्त, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स मंत्री श्री कनुभाई देसाई और लेखक, प्रखर वक्ता व  नवगुजरात समय तथा अहमदाबाद मिरर के ग्रुप संपादक अजय उमट, और गुजरात मीडिया क्लब के अध्यक्ष तथा इंडिया टीवी के एसोसिएट एडिटर निर्णय कपूर मुख्य अतिथि होंगे। पत्रकारों को प्रोत्साहन देने हेतु आयोजित मीडिया के इस कार्यक्रम में वलसाड, नवसारी जिला, संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमन के सभी पत्रकारों को उपस्थित रहने के लिए पत्रकार वेल्फेयर असोसिएशन वलसाड के प्रमुख हर्षद आहीर ने अनुरोध किया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपप्रमुख हसीन शेख, सचिव मुकेश देसाई, संयुक्त सचिव विजय यादव, कोषाध्यक्ष दीपक आहीर, बृजेश शाह, निमेश पटेल, पून्यपाल शाह, चेतन मेहता, मेहुल पटेल, आजाद मिश्रा, प्रेम मालानी, अक्षय कदम, आजाद राठौर, प्रियांक पटेल, नीरव पित्रोडा, तरुण नायक सहित सभी सदस्य मेहनत कर रहे हैं।

Related posts

वापी में मरीजों, जरूरतमंदों और विकलांग बच्चों के लिए की गई मुफ्त भोजन सेवा की शुरुआत

starmedia news

વલસાડ જિલ્લામાં નવરાત્રિ પર્વ દરમિયાન મહિલા સુરક્ષા માટે ૧૮૧ અભયમ તૈનાત

starmedia news

पालक मंत्री क्रीडा स्पर्धा में कस्तूरबा हिंदी शाळा ने जीता सिल्वर मेडल

starmedia news

Leave a Comment