9.8 C
New York
Sunday, May 5, 2024
Star Media News
Breaking News
News

 केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. भारतीबेन पवार उमरगाम के सरई पी.एच.सी.का दौरा किया।

 केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. भारतीबेन पवार उमरगाम के सरई पी.एच.सी.का दौरा किया।
धोडीपाड़ा सांस्कृतिक हॉल में संगठन के पदाधिकारियों, निर्वाचित सदस्यों के साथ बैठक की।
उमरगांव। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. भारतीबेन पवार ने वलसाड जिले के अपने प्रवास कार्यक्रम के अन्तर्गत उमरगाम तालुका के सरई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। जिसके बाद उमरगाम के धोड़ीपाड़ा सांस्कृतिक हॉल में संगठन के जिला, तालुका, नगर पालिका के सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश सहित गुजरात में विकास कार्य चल रहे हैं। देश नरेंद्र भाई मोदी जी के गुजरात मॉडल का अनुसरण करते हुए देश प्रगति कर रहा है।
इस अवसर पर वलसाड जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हेमंतभाई कंसारा, राज्य भाजपा उपाध्यक्ष उषाबेन पटेल, राज्य भाजपा मंत्री और जिला प्रभारी शीतलबेन सोनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रभारी माधुभाई कथीरिया, वलसाड/डांग सांसद डॉ केसी पटेल, जिला भाजपा महासचिव कमलेशभाई पटेल, उमरगाम विधायक रमनभाई पाटकर,
जिला भाजपा कोषाध्यक्ष राजेशभाई भानुशाली, जिला भाजपा मीडिया संयोजक दिव्येश कैलाशनाथ पांडेय, उमरगाम तालुका अध्यक्ष दिलीप भंडारी, जिला पंचायत अधिकारी दीपकभाई मिस्त्री, जिला पंचायत निर्माण समिति के अध्यक्ष मुकेशभाई पटेल, महामंत्री प्रकाशभाई पटेल, महामंत्री नरेशभाई परमार, उमरगाम नगर पालिका की अध्यक्षा सुश्री चारूशीलाबेन, वलसाड जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष स्नेहिल देसाई, जिला, तालुका, नगर पालिका के सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

रुइया स्कूल ने फूंके जफराबाद अभियान में प्राण / शिक्षकों/ बुद्धिजीवियों की आवाज को भी बल दिया

starmedia news

ललित अग्रहरि को मिला फार्मा दर्शन बुक में स्थान। 

cradmin

दियावां महादेव मंदिर का महत्व, कैसे और किसने किया शिवलिंग की  स्थापना

starmedia news

Leave a Comment