8.3 C
New York
Friday, Apr 26, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsप्रदेशमहाराष्ट्रराजनीति

दक्षिण भारत के बाद अब शेष भारत भी होगा भाजपा मुक्त – आनंद दुबे

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई। कर्नाटक में हुई भाजपा की हार से विपक्ष फूला नहीं समा रहा है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि कर्नाटक की हार के साथ भाजपा का दक्षिण भारत से सफाया हो गया है। अब वह दिन दूर नहीं है, जब भाजपा का पूरे देश से सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब जुमले की राजनीति पहचान चुकी है। देशवासियों में घृणा और नफरत का बीज बोकर लंबी राजनीति नहीं की जा सकती। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर विपक्ष को नहीं दबाया जा सकता। आनंद दुबे ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। देश की जनता जग गई है। सत्ता के अहंकार में डूबी बीजेपी को कर्नाटक की जनता ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव विपक्ष मिलकर लड़ेगा और देश को भाजपा के कुशासन से मुक्त करेगा।

Related posts

मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था का स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न, The affection conference program of Mumbai Suburban Journalists’ Association concluded

starmedia news

मौजूदा टोल नीति के खिलाफ अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के बैनर तले आंदोलन और धरना प्रदर्शन। 

cradmin

वलसाड जिलाधिकारी क्षिप्रा आग्रे की उपस्थिति में जिला स्तरीय “श्री अन्न” (बाजरा) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

starmedia news

Leave a Comment