10.4 C
New York
Saturday, May 4, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsमहाराष्ट्र

मुंबई में सबसे अधिक प्रदूषण पर शिवसेना ने जताई गंभीर चिंता

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो

मुंबई। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही है। प्रदूषण के मामले में मुंबई , सबसे अधिक प्रदूषित शहर, दिल्ली को पछाड़ते हुए भारत का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। विश्व में भी अब मुंबई दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) ने मुंबई की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार को तत्काल इस पर ध्यान देने की सख्त आवश्यकता है। शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि कोरोना संकटकाल में तत्कालीन महा आघाडी सरकार ने जिस तरह से सूझबूझ के साथ कोरोना को नियंत्रित किया था, उसकी पूरे विश्व में सराहना की गई। परंतु आज मुंबई की स्थिति भयानक हो गई है। लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया है। सर्दी, खांसी तथा अन्य बीमारियां तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनीति का विषय नहीं है क्योंकि यह लोगों के जीवन से जुड़ा प्रश्न है। प्रदूषण को लेकर सबसे प्रदूषित शहर कही जाने वाली दिल्ली में जहां सुधार हो रहा है, वहीं महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार की लापरवाही के चलते मुंबई शहर ,आज भारत का सबसे बड़ा प्रदूषित शहर और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा प्रदूषित शहर बन गया है।

Related posts

BLOW OUT THE CANDLES – BIRTHDAY BASH OF AQUIB KHAN Partner at Jhatka & Yeda Republic Juhu

cradmin

सभी ग्रुप मैच जीतकर वलसाड फुटबाल एसोसिएशन बनीं गुजरात राज्य की प्रथम उपविजेता

starmedia news

नवकुंभ द्वारा बसंतोत्सव के उपलक्ष में हुआ कवि सम्मेलन

starmedia news

Leave a Comment