20.4 C
New York
Monday, Apr 29, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्र

राजीव मिश्र की “अवधी आखर” को मिला महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी का स्वर्ण पुरस्कार

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुम्बई। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के द्वारा घोषित पुरस्कारों में वर्ष 2021-22 के लिए एड. राजीव कुमार मिश्र के लोकगीत, मंगलगीत, संस्कार-गीत और ऋतु-गीतों के विविध आयाम लिए हुए काव्यसंग्रह “अवधी आखर” को फणीश्वरनाथ रेणु पुरस्कार (लोकसाहित्य) के प्रथम पुरस्कार (स्वर्ण) से पुरस्कृत किया गया है। एड. राजीव मिश्र मूल रूप से जौनपुर (उ.प्र.) से हैं और पिछले बीस वर्षों से मुम्बई में प्रवास करते करते हुए अवधी भाषा की सेवा में लगे हुए हैं। उक्त सम्मान की घोषणा होने पर उत्कृष्ट साहित्यकार एडवोकेट राजीव मिश्र को साहित्यिक क्षेत्र के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं कवि विनय शर्मा दीप सहित मुंबई महानगर के सभी साहित्यकारों एवं साहित्यिक मंचों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी है।

Related posts

महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस से मिले डॉ योगेश दुबे

starmedia news

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन, प्रतिदिन आरती में शामिल हो रहे हैं बड़ी हस्तियां। 

cradmin

धरमपुर के बी. आर. इंटरनेशनल स्कूल का 11वां वार्षिकोत्सव 30 को मनाया जाएगा।

cradmin

Leave a Comment