9.8 C
New York
Sunday, May 5, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsप्रदेशमहाराष्ट्र

उत्तर मुंबई को स्लम फ्री बनाना सबसे बड़ी प्राथमिकता– गोपाल शेट्टी

दहिसर में आयोजित प्रथम बैठक में उत्साहित दिखे लोग:-

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई। मुंबई को स्लम फ्री करने की दिशा में उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद गोपाल शेट्टी ने एक और पहल की है। दहिसर पूर्व स्थित प्रगति नगर में आयोजित बैठक में नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर मुंबई के स्लम में रहने वाले सभी लोगों को पक्के घर देना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से न्यू प्रगति नगर के सारे सहकारी गृह निर्माण संस्था प्रकल्प से जुड़कर लाभ उठाने का आवाहन किया। प्रकल्प की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वह इस प्रकल्प की हर संभव प्रशासनिक मदद करेंगे तथा जल्द ही यहां भूमि पूजन किया जाएगा । डॉ योगेश दुबे की सराहना करते हुए सांसद गोपाल शेट्टी ने कहा कि डॉ योगेश दुबे ने अनेक क्षेत्रों में अच्छे काम किए हैं ।इस प्रकल्प में उनके जुड़ने से प्रकल्प से जुड़े लोगों को ताकत मिलेगी। घनश्याम दुबे ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। खासकर योगी सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में चल रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से उत्तम प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। इस दिशा में उन्होंने दहिसर पूर्व के दुबे रोड पर स्थित दूबे चाल में रहने वाले लोगों से शुरुआत की। चाल निर्माण के 52 वर्ष बाद यहां के लोगों को सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक घनश्याम दुबे, प्रकाश दरेकर, डॉ योगेश दुबे, विक्रम चौगले, प्रगति नगर गृह निर्माण सोसायटी के सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। डॉ योगेश दुबे ने सांसद गोपाल शेट्टी द्वारा उत्तर मुंबई को स्लम फ्री बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें नागरिकों की तरफ से उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुंबई के सर्वांगीण विकास तथा यहां के लोगों की सुविधाओं के लिए सांसद गोपाल शेट्टी हमेशा समर्पित रहे। ज्ञातव्य है कि गोपाल शेट्टी ने मुंबई को स्लम फ्री करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की है। इसके अलावा उन्होंने इस दिशा में न सिर्फ आंदोलन किया अपितु मुंबईवासियों को आधारभूत सुविधाएं दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों के साथ कई बार बैठक भी कर चुके हैं।

Related posts

परेल में शिक्षण उपायुक्त केशव उबाले का शिक्षक यूनियन ने किया सम्मान।

cradmin

प्रतिस्पर्धा से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा – शिवम सिंह

starmedia news

गुजरात मॉडल का एक नमूना यह भी, नदी पर पुल नहीं, पानी में से करनी पड़ती है श्मशान यात्रा 

starmedia news

Leave a Comment