20.8 C
New York
Friday, May 3, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsप्रदेशमहाराष्ट्र

मुंबई के पूर्व महापौर प्रि. विश्वनाथ महाडेश्वर का निधन

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई। मुंबई के पूर्व महापौर तथा मातोश्री के करीबी रहे प्रिं. विश्वनाथ महाडेश्वर का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। सांताक्रुज पूर्व के गोलीबार क्षेत्र से नगरसेवक रहे स्व महाडेश्वर का पटेल नगर सर्विस रोड पर राजे संभाजी विद्यालय है। वे अपनी, सादगी ,विनम्रता और विद्वता के लिए जाने जाते रहे । उनके निधन पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व नगरसेवक चंद्रशेखर वायंगणकर, समाजसेवी भवानी प्रसाद गुप्ता, डॉ नागेश पांडे, पत्रकार शिवपूजन पांडे, मुख्याध्यापक गंगा प्रसाद तिवारी, समाजसेवी उग्रसेन सिंह, अजय सिंह मावावाला, श्रीनाथ मिश्र, शिवशंकर पाठक, समाजसेवी शीतला पांडे समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related posts

जब रात में शादी की शहनाइयों से गूंज उठा थाना, पुलिस वाले बने बराती,  क्षेत्र में हो रही है इस शादी की चर्चा 

starmedia news

जिला कलेक्टर क्षिप्रा आग्रे की अध्यक्षता में किशोर न्याय अधिनियम के सर्वोत्तम क्रियान्वयन पर बैठक आयोजित की गई 

starmedia news

भगवान श्री कृष्ण ने अत्याचारों से किया पृथ्वी को मुक्त– कुणाल महाराज

cradmin

Leave a Comment