10.2 C
New York
Sunday, Apr 28, 2024
Star Media News
Breaking News
EventsNewsप्रदेशमहाराष्ट्र

भारतीय जनभाषा प्रचार समिति का वार्षिकोत्सव संपन्न

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 

मुंबई। साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे के तत्वाधान में संस्था का 32वां वार्षिकोत्सव शनिवार दिनांक 27 मई 2023 मुन्ना विष्ट कार्यालय सिडको बस स्टैंड ठाणे (पश्चिम) में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार हरजिंदर सिंह सेठी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रमोद कुमार कुश तन्हा एवं त्रिलोचन सिंह अरोरा मुख्य रूप से उपस्थित थे।समारोह का संयोजन संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार रामप्यारे सिंह रघुवंशी ने की तथा आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार आ.‌शिल्पा सोनटक्के एवं प्रभा शर्मा सागर ने की।उक्त समारोह में सत्कार मूर्ति के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य तिलक राज खुराना की उपस्थिति रही जहां संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र,सम्मान पत्र, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। प्रभा शर्मा सागर एवं शिल्पा सोनटक्के द्वारा सरस्वती वंदना हुआ तत्पश्चात प्रभा शर्मा के संचालन में अतिथियों का सम्मान किया गया।सम्मान समारोह के बाद कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका संचालन विनय सिंह विनम्र ने की।संस्था के मीडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि उपस्थित साहित्यकारों में संस्था सचिव अनिल कुमार राही,शिवशंकर मिश्र,नंदलाल क्षितिज, अवनीश कुमार दीक्षित,श्रीधर मिश्र आत्मिक, डॉ वफा सुल्तानपुरी,शिवकुमार वर्मा कुमार, संतोष कुमार शर्मा,मनोज कुमार शर्मा, मुन्ना यादव मयंक,नामदार राही,राजेश अल्हड़ असरदार, रामजीत गुप्ता,विकास कुमार निषाद,मिनाक्षी शर्मा पंकज, सुशील शुक्ल नाचीज़, श्रीमती आभा दवे, श्रीमती अनीता रवि,निधि शुक्ला,सिंधवासिनी तिवारी, आनंद पाण्डेय केवल,रविन्द्र कुमार शर्मा दीप,सुभाष चतुर्वेदी, शिवकुमार सिंह,श्रीमती सत्यभामा सिंह,गुरु प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे। अतिथियों की उपस्थिति में कवि सम्मेलन के साथ प्रतियोगिता भी रखी गई जिसमें प्रथम पुरस्कार नंदलाल क्षितिज, द्वितीय रामकुमार वर्मा एवं तृतीय पुरस्कार राजेश अल्हड़ असरदार को दिया गया।अतिथि वक्तव्य के पश्चात संस्था द्वारा उपस्थित सभी कवियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में सचिव ने आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ।

Related posts

गुजरात राज्य योग बोर्ड द्वारा आयोजित नवसारी सबजेल के योग शिविर में पुलिस अधिकारी व कैदियों ने किया योग 

starmedia news

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की गई डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस ग्रुप की बैठक 

starmedia news

दिल्ली एमसीडी जीतने पर आम आदमी पार्टी का मुंबई में जश्न

cradmin

Leave a Comment