17.8 C
New York
Monday, Apr 29, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsदेशप्रदेशमहाराष्ट्र

नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कृपाशंकर सिंह

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई/ नई दिल्ली। राजनीतिक सफर के प्रारंभ से ही एक दूसरे से जुड़े रहे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह आज भी अपने पुराने संबंधों का निर्वाह कर रहे हैं। आज कृपाशंकर सिंह ने एक बार फिर नई दिल्ली स्थित राजनाथ सिंह के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की । दोनों नेताओं ने काफी देर तक विभिन्न राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। खासकर मुंबई महानगरपालिका के चुनाव को लेकर कृपाशंकर सिंह ने कई बिंदुओं पर उनसे चर्चा की। शिवसेना के विभाजन के बाद मुंबई की स्थिति पर चर्चा करते हुए कृपाशंकर सिंह ने उन्हें बताया कि जनता के बीच वर्तमान सरकार को लेकर उत्साह का माहौल है। उत्तर भारतीय मतदाता लगातार बिना किसी भेदभाव के बीजेपी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुंबई का अगला महापौर बीजेपी का ही बनेगा।

Related posts

विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में 60 महिलाओं को नारी सम्मान पुरस्कार

starmedia news

 रोटरी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में एन एच स्ट्राइकर्स टीम विजेता बनी 

starmedia news

त्रिभाषी निबंध प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह संपन्न,

starmedia news

Leave a Comment