14.2 C
New York
Tuesday, May 14, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsगुजरातप्रदेश

एक हजार से अधिक सीएनजी स्टेशनों के साथ गुजरात देश में शीर्ष पर

देश के कुल 5899 सीएनजी स्टेशनों में से 17 प्रतिशत स्टेशन नेटवर्क गुजरात में है:-
पाइपलाइन गैस के घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक कनेक्शनों की संख्या में भी गुजरात शीर्ष पर है:-
स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो, 
गांधीनगर। वर्ष 2070 तक देश के कार्बन उत्सर्जन को शून्य करने के प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने में गुजरात एक सक्रिय भागीदार रहा है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल के नेतृत्व में राज्य पर्यावरण अनुकूल नीतियों के माध्यम से आर्थिक विकास की ओर अग्रसर भी है। परिणामस्वरूप, गुजरात प्रदूषण मुक्त होने की ओर आगे बढ़ रहा है। आज गुजरात सीएनजी स्टेशनों की संख्या में पूरे देश में टॉप पर पहुंच गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के पेट्रोलियम प्लानिंग एण्ड एनालिसिस सेल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2023 तक, गुजरात में 1002 सीएनजी स्टेशन हैं, जिनका नेटवर्क राज्य के 33 जिलों को कवर करता है।
सीएनजी स्टेशनों की संख्या के मामले में गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश (819), महाराष्ट्र (778), राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (केंद्र शासित प्रदेश -480) और हरियाणा (349) हैं। जुलाई 2023 तक, भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 5899 स्टेशन हैं, जिनमें से 17 प्रतिशत गुजरात में हैं। ये सभी आंकड़े पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) द्वारा अपडेट किए गए हैं।
सीएनजी स्टेशनों की संख्या के मामले में शीर्ष 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश:
गुजरात 1,002, उत्तर प्रदेश 819, महाराष्ट्र 778, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (केंद्र शासित प्रदेश) 480, हरियाणा 349, कर्नाटक 319, राजस्थान 257, मध्य प्रदेश 241, तमिलनाडु 220, पंजाब 209,
पीएनजी के घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक कनेक्शनों की संख्या में भी गुजरात शीर्ष पर है:
पीएनजीआरबी द्वारा अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2023 तक भारत में कुल 1,14,46,646 घरेलू पाइप प्राकृतिक गैस (पीएनजी) कनेक्शन हैं, जिनमें से गुजरात में 30,78,162 कनेक्शन हैं। इसके अलावा राज्य में 22,722 वाणिज्यिक और 5733 औद्योगिक कनेक्शन हैं।
पीएनजी घरेलू कनेक्शन – शीर्ष 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश:
गुजरात 30,78,162,  महाराष्ट्र 29,40,463, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (यूटी) 14,59,314, उत्तर प्रदेश 14,24,748, कर्नाटक 3,92,677, हरियाणा 3,43,444, आंध्र प्रदेश 2,59,602, राजस्थान 2,32,576, मध्य प्रदेश 2,14,636, तेलंगाना 1,94,364,
पीएनजी बिजनेस कनेक्शन – शीर्ष 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश:
गुजरात 22,722, महाराष्ट्र 4,684, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (यूटी) 3,663, उत्तर प्रदेश 2,376, असम 1,359, हरियाणा 885, कर्नाटक 540, त्रिपुरा 506, आंध्र प्रदेश 446, पंजाब 446,
पीएनजी औद्योगिक कनेक्शन – शीर्ष 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश:-
गुजरात 5,733, उत्तर प्रदेश 2,867, हरियाणा 1,904, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (यूटी) 1,829, राजस्थान 1,557, महाराष्ट्र 923, मध्य प्रदेश 463, असम 448, उत्तर प्रदेश और राजस्थान 345, कर्नाटक 330,
उल्लेखनीय है कि पीएनजीआरबी देश में कंपनियों को सीएनजी स्टेशन बनाने के लिए कुछ भौगोलिक क्षेत्र आवंटित करता है। चूँकि आवंटित क्षेत्र दो राज्यों की सीमा के आसपास होते हैं, इसलिए सूची में दोनों राज्यों के साथ-साथ उस क्षेत्र का भी उल्लेख होता है।

Related posts

 चीटिंग के केस में गिरफ्तार शातिर अपराधी ओबेदुल्ला मोहम्मद हनीफ साउदी की जमानत याचिका खारिज, दो फरार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम 

starmedia news

 केबीएस और नटराज कॉलेज के विद्यार्थियों ने कराटे में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन 

starmedia news

एक वर्ष से गायब सौरभ तिवारी के लौटने की राह देख रहे गरीब मां-बाप

starmedia news

Leave a Comment