15 C
New York
Saturday, May 4, 2024
Star Media News
Breaking News
Uncategorized

योगी की सभा से नदारत रहे ठाकुर रमेश सिंह 

मुंबई। मालाड सीट से भाजपा उम्मीदवार ठाकुर रमेश सिंह प्रचार के शुरुआती दौर मे ही तनहा पड़ते जा रहे है। गुरुवार को कांदिवली मे उत्तर प्रदेश  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा से रमेश सिंह की अनुपस्थिति से कई तरह की अटकले होने लगी हैं। रमेश सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा मे आये हैं। खबर यह है कि, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता रमेश सिंह को साथ लेकर चलने के लिये तैयार नही हैं।
योगी की सभा मे उत्तर मुंबई के सभी उम्मीदवारों को मौजूद रहना था, लेकिन इसमे रमेश सिंह उपस्थित नहीं थे। सभा ठाकुर कम्प्लेक्स मे थी, जो रमेश सिंह का गढ़ माना जाता है। इसके बावजूद इनकी गैरमौजूदगी सबकुछ ठीक नही होने की गवाही दे रहे हैं।


कांदिवली विधानसभा से विधायक रहे रमेश सिंह के लिये मालाड विधानसभा नया और अपरिचित जैसा है। ऐसे मे भाजपा संगठन से इनकी बढ़ती दूरी जीत मे भारी दिक्कतें खड़ी कर सकती हैं।

Related posts

What Comes Ahead For Jaat Na Pucho Prem Ki’s Negative Mridul Kumar

cradmin

Arpit Chaudhary Gets Candid About His Role In His Upcoming Movie Fastey Fasaatey

cradmin

मीरा-भायंदर को फेरीवाला मुक्त शहर बनाएंगे – मुजफ्फर हुसैन

cradmin

Leave a Comment