10.8 C
New York
Monday, May 6, 2024
Star Media News
Breaking News
News

पत्रकार विजय सिंह के पिता की अंतिम यात्रा में शामिल हुए नेता, समाजसेवी और पत्रकार। 

पत्रकार विजय सिंह के पिता की अंतिम यात्रा में शामिल हुए नेता, समाजसेवी और पत्रकार।

मुंबई। मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह “कौशिक” के पिता प्रसिद्ध नारायण सिंह का रविवार सुबह सांताक्रुज पूर्व स्थित उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। उनकी उम्र 86 साल थी। वे अपने पीछे चार बेटों और एक बेटी का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार बांद्रा पूर्व, टीचर्स कालोनी स्थित श्मशान भूमि पर किया गया। छोटे बेटे विजय सिंह ने मुखाग्नि दी। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकार विजय सिंह के पिता के निधन पर शोक प्रकट किया है।अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि मैं आपके पिता प्रसिद्ध नारायण सिंह के निधन का समाचार सुनकर बहुत दुखी हूं। मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपके और सभी परिवारजनों के दुख में मैं सहभागी हूं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर स्थित गांव अढनपुर-जमालपुर निवासी प्रसिद्ध नारायण सिंह मुंबई की मोदी स्टोन टायर कंपनी में कार्यरत थे। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को ही उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था, जहां रविवार सुबह 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।उनकी अंतिम यात्रा में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह, पूर्व मंत्री नसीम खान, भाजपा विधायक राजहंस सिंह, पराग अलवणी, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई भाजपा उभा मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, पूर्व विधायक अभिराम सिंह, कांग्रेस नेता रत्नेश सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, महाराष्ट्र भाजपा उभा मोर्चा कोषाध्यक्ष विजय सिंह, रांका नेता अखिलेश सिंह, मनोज नथानी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, उद्योगपति, रिश्तेदार, काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुभाष सिंह, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे व कई पत्रकार शामिल हुए।

Related posts

नवकुंभ के तत्वाधान में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न,

starmedia news

गरबा के दौरान महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाले रोमियों की अब खैर नहीं, गुजरात पुलिस की रहेगी रोमियो पर पैनी नजर।

cradmin

समरस फाउंडेशन ने किया वरिष्ठ पत्रकार अनिल तिवारी का सम्मान.

starmedia news

Leave a Comment