19.9 C
New York
Monday, Apr 29, 2024
Star Media News
Breaking News
News

वरिष्ठ साहित्यकार विवेक माधव हुए सेवानिवृत्त।

मुंबई। वृहन्मुंबई महानगरपालिका जी/दक्षिण विभाग स्वास्थ्य विभाग के सार्वजनिक आरोग्य खाते में कार्यरत ईमानदार, कर्तव्य निष्ठ, परिश्रमी और प्रमाणिकता के धरोहर स.नी. निरीक्षक पद से विवेक मदन माधव इस महीने सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सेवानिवृत्त समारोह का आयोजन शारदीय नवरात्र के शुभ मंगलमय वातावरण में मंगलवार 27 सितंबर 2022 को हिंद वीर सेवा संघ सभागृह, प्रभादेवी मुंबई में किया गया। सर्वजनिक आरोग्य खाता के पदाधिकारी एवं सहकर्मी उपस्थित होकर विवेक माधव का सम्मान किया और स्वस्थ जीवन रहे शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि के रूप में उनके साथ कीट नियंत्रण अधिकारी, वैद्यकीय अधिकारी डॉ प्रज्योत चौहान, डॉक्टर अमोल, डॉक्टर मयूर, डॉक्टर प्रियंका और वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक अनिल धूरी, चारुशिला कूबल एसआई एफ दक्षिण विभाग, शारदा परदेशी ए एन एम प्रभादेवी, अमोल कांबले जे ओ पीसीओ जी दक्षिण, रामदास दाते रिटायर सर्विलेंस इंस्पेक्टर, प्रभाकर पवार स्वेच्छा निवृत्त सर्वलेंस इंस्पेक्टर, वेदा पाटिल सर्वलेंस इंस्पेक्टर और दयाराम यादव सर्विलेंस इंस्पेक्टर आदि मान्यवर उपस्थित थे। महानगर पालिका में कार्यरत बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी स्वच्छता निरीक्षक प्रदीप सावंत एवं विनय शर्मा दीप ने अपने गीतों से शुभकामनाएं दी। अंत में माधव ने उपस्थित सभी सहकारी मित्रों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच का सूत्र संचालन उन्मेष कामतेकर ने किया।

Related posts

विश्व हिंदी शोध संवर्धन अकादमी का हिंदी पखवाड़ा समारोह संपन्न। 

cradmin

भांडुप में कुंवर रणंजय सिंह का सम्मान समारोह संपन्न

starmedia news

वलसाड के तीथल स्थित समुद्र तट पर मैराथन में 1191 धावकों ने दौड़ लगायी

starmedia news

Leave a Comment