21.2 C
New York
Tuesday, May 7, 2024
Star Media News
Breaking News
Election Newsगुजरात

थर्ड जेंडर की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान ,15 ट्रांसजेंडर भी करेंगे मतदान।

कृष्ण कुमार मिश्र
 स्टार मीडिया न्यूज, वलसाड।  थर्ड जेंडर मारिया पंजवानी मतदान करने की अपील की है और कहा कि मतदान की शक्ति को समझना प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। सभी को इस महापर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। वलसाड वापी तालुका की ट्रांस जेंडर मारिया पंजवानी ने सोशल मीडिया के द्वारा अधिक से अधिक मतदान करने की नगर वासियों से अपील की है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। जिसका अर्थ यह है कि यहां की सरकार लोकतंत्र के नियमों के आधार पर चुनी जाती है। लोकतंत्र के नियमों में 5 वर्षों में एक बार चुनाव किया जाता है। 5 वर्षों में एक बार होने वाले इस चुनाव में विशेष भूमिका जनता की रहती है।
वलसाड की पांच विधानसभा सीटों के लिए एक दिसंबर को कुल 13.26 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। इस बार पहली बार लगभग 15 थर्ड जेंडर वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 2017 के विधानसभा चुनाव में एक भी थर्ड जेंडर वोटर का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था। इस बार एक साथ 15 ट्रांसजेंडर वोटर रजिस्टर किए गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा थर्ड जेंडर की जानकारी अलग से पेश की गई है। कुछ ट्रांसजेंडर तो लोकतंत्र का पर्व मनाने के लिए भी आगे आए हैं। साथ ही मतदान जागरूकता के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस प्रकार कुल 15 ट्रांसजेंडर वलसाड जिले की पांच विधानसभा सीटों पर मतदान करेंगे और मतदाताओं से अधिक मतदान करने का अनुरोध करेंगे। 1960 में महाराष्ट्र के विभाजन के बाद 1962 में पहला चुनाव हुआ। जहां 60 साल के लंबे समय के बाद जिले में थर्ड जेंडर का वोटर दर्ज हुआ है।
निष्पक्ष होकर लोकतंत्र के उत्सव में शामिल हों मैं एक ट्रांसजेंडर नागरिक हूं, लोकतंत्र में सभी को विश्वास के साथ मतदान सभी मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में  निष्पक्ष और निर्भीक होकर भाग लें। हमें जो अधिकार मिला है, उसका प्रयोग शत प्रतिशत करना है। इस बार चुनाव आयोग अधिक मतदान कराने का प्रयास कर रहा है। चुनाव आयोग द्वारा इस बार ट्रांसजेंडरों को महत्व दिया जा रहा है। राज्य में कई स्थानों पर ट्रांसजेंडरों को मतदान जागरूकता का काम भी सौंपा गया है।

Related posts

उमरगांव जीआईडीसी स्थित फार्मा कंपनी में भीषण आग के साथ धमाका , जांच जारी

starmedia news

वलसाड में होगा 77वां स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह, रंगारंग ‘धन्य धरा वलसाडी’  सांस्कृतिक कार्यक्रम करेगी वलसाड की गरिमा उजागर:- प्रशासन

starmedia news

श्री मेवाड़ ओसवाल साजनान संघ वलसाड का स्नेह मिलन एवं पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न

starmedia news

Leave a Comment