18.8 C
New York
Tuesday, May 7, 2024
Star Media News
Breaking News
News

निर्भया फंड से खरीदी गाड़ियों का वीआईपी सुरक्षा में इस्तेमाल दुर्भाग्यपूर्ण–आनंद दुबे

मुंबई। शिवसेना (उद्धव गुट) प्रवक्ता आनंद दुबे ने महिला सशक्तिकरण तथा महिला सुरक्षा की दिशा में बने निर्भया फंड से खरीदी गाड़ियों का  एकनाथ शिंदे सरकार के मंत्रियों तथा विधायकों की वीआईपी सुरक्षा में लगाए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कार्रवाई करने तथा गाड़ियों को पुनः संबंधित पुलिस स्टेशनों को लौटाने की मांग की है। आनंद दुबे ने कहा कि जिस फंड का इस्तेमाल महिलाओं की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए किया जाना चाहिए, उस फंड का उपयोग वीआईपी सुरक्षा के नाम पर किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र में महिलाओं पर वैसे ही अत्याचार बढ़ रहे हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए खरीदी गाड़ियों का नेताओं और मंत्रियों की सुरक्षा में उपयोग किया जाना अत्यंत निंदनीय है। आनंद दुबे ने विशेष रूप से महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील की है कि वे पुलिस महकमा की भी जिम्मेदार मंत्री हैं, इसलिए इस विषय पर गंभीरतापूर्वक ध्यान दें।

Related posts

अप्पापाड़ा की आग: क्यों नहीं जागा उत्तर भारतीय समाज ? :- ओम प्रकाश

starmedia news

कल्याण में दीपावली स्नेह मिलन, कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न। 

cradmin

ईमानदारी पूर्वक आपने कर्तव्यों का निर्वहन  मेरी प्राथमिकता–सांसद श्याम सिंह यादव

cradmin

Leave a Comment