16.9 C
New York
Tuesday, May 7, 2024
Star Media News
Breaking News
News

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का कृपाशंकर सिंह ने किया स्वागत। 

स्टार मीडिया न्यूज, मुंबई। मुंबई की यात्रा पर आए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल तथा पूर्व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का आज ताज होटल में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जम्मू कश्मीर में आतंकवाद पर लगाम लगाने की दिशा में मनोज सिन्हा द्वारा उठाए जा रहे सराहनीय कदमों की तारीफ करते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि श्री मनोज सिन्हा सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में लोकप्रिय व्यक्ति हैं। अपने कुशल प्रशासन के चलते आज जम्मू कश्मीर में हर धर्मों के लोग उनका सम्मान करते हैं। मनोज सिन्हा ने कृपाशंकर सिंह की भी सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल,मुंबई का 109 वा स्थापना दिवस समारोह

cradmin

काव्य सुधा साहित्यिक मंच से हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन। 

cradmin

मानव योग मंच रजिस्टर्ड अखिल भारतीय संस्था के उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष बने पत्रकार राजन सिंह

starmedia news

Leave a Comment