10.7 C
New York
Sunday, Apr 28, 2024
Star Media News
Breaking News
News

पद्मश्री रज्जू भाई श्राफ द्वारा मेधावी छात्रा अदिति पांडे का हुआ सम्मान। 

स्टार मीडिया न्यूज, वापी। वापी के प्रतिष्ठित विद्यालय  श्रीमती संद्रबेन श्रॉफ ज्ञानधाम स्कूल में अदिति मनोज पांडेय को 12 वी की परीक्षा में 96.5 % और केमिस्ट्री ( रसायन शास्त्र) में 100 में पूरे 100 अंक मिलने पर विद्यालय द्वारा सम्मान किया गया। विद्यालय के सभी प्रधान ट्रस्टी ,प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार  से सम्मानित , UPL के चेयरमैन श्री रजनीकांत उर्फ  रज्जू भाई सराफ द्वारा , प्राचार्य श्रीमती अचला जोशी की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
 अदिति के पिता मनोज पांडेय और माता प्रज्ञा पांडे शिक्षित पालक है। पिता प्रतिष्ठित कंपनी में कार्यरत हैं और सामाजिक स्तर पर ब्राह्मण सेवा समिति के पदाधिकारी भी हैं। वहीं माता प्रज्ञा पांडे हिंदी की जानी मानी कवियित्री है। छोटा भाई ईशान पांडे  जो की नौवीं कक्षा में पढ़ता है वह भी अपनी बहन जैसा ही मेधावी छात्र है । मनोज पांडे के अनुसार बिटिया की इस उपलब्धि पर बेटी ने वापी समेत पूरे समाज का मान बढ़ाया है। बेटियां किसी से कम नही है , जरूरी है आप  किस हद तक उनका साथ और मार्गदर्शन देते है।
 अदिति पांडे ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता , गुरुजन और लोगों द्वारा दिए गए हौसले को बताया है। अदिति आगे की पढ़ाई कर के बड़ी डॉक्टर बनना चाहती हैं । आगे की पढ़ाई का खर्च बहुत ज्यादा है लेकिन ईश्वर पर सदा भरोसा रखने वाली अदिति को भरोसा है की ईश्वर साथ देगा और अपना लक्ष्य प्राप्त कर लेगी। ब्राह्मण सेवा समिति , विप्र समाज , संजय कानूनगो , ओ पी मिश्र , एडवोकेट  आर एस पांडे , संपूर्णानंद तिवारी, पप्पू तिवारी ,डा अशोक उपाध्याय , रविंद्र धीमान , समेत कई प्रबुद्धजनों ने बिटिया के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया है।

Related posts

आसमान में लंबी उड़ान के लिए तैयार हो रहे राहुल एजुकेशन के प्रतिभावान विद्यार्थी

starmedia news

संतोष दीक्षित ने जन्मदिन पर जरूरतमंदों को दिया आटा चक्की और सिलाई मशीन का उपहार। 

cradmin

श्री संत गाडगे महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

cradmin

Leave a Comment