18.9 C
New York
Tuesday, May 7, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्र

मीरा रोड में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन

स्टार मीडिया न्यूज, मीरा रोड। मीरा रोड में श्रीमद भागवत सप्ताह मीरा रोड- श्रीदुर्गा माता चेरिटेबल सो.(ट्रस्ट) द्वारा एक जनवरी से मीरा रोड में श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की शुरुआत होने जा रही है। श्रीमद भागवत कथा के मुख्य आयोजक पत्रकार महेंद्र पाण्डेय ने बताया कि रविवार १ /१/२०२३ से शनिवार ७/१/२०२३ से शाम ५.३० बजे से रात्रि ९.३० बजे तक डॉ.बाबा साहेब उद्यान के बग़ल,विनय नगर,पूजा पार्क,प्लेजेंट पार्क(जीसीसी के पास) मीरा भाईंदर रोड मीरा रोड (पूर्व) में काशी के कथा मर्मज्ञ श्री श्री कुणाल महाराज जी के द्वारा कथा भक्तों को भक्तिमय रसपान कराया जाएगा।

कलश यात्रा रविवार दोपहर बाद ४ बजे से हाटकेश्वर शिव मंदिर हाटकेश से शुरूकर कथा स्थल तक रहेगी।८ जनवरी सुबह ९ बजे से हवन एवं शाम ४ बजे से भक्तिमय कार्यक्रम और महाप्रसाद (भंडारा) आयोजित है। श्रीमद भागवत कथा संरक्षक पंकज मिश्रा के सानिध्य में श्रीदुर्गा माता चेरिटेबल सो (ट्रस्ट) के पदाधिकारियों में अध्यक्ष रमाकांत दुबे,सचिव महेंद्र पाण्डेय,ठाकुर योगेश सिंह,कंचन सिंह,विजय नारायण मिश्र,ओमप्रकाश मिश्र,अरविंद सिंह,राहुल दुबे,राहुल पाण्डेय,प्रेम पाण्डेय,विनय पाठक,विवेक उपाध्याय के साथ साथ सभी कार्यकर्ता कार्यरत है।आयोजक महेंद्र पाण्डेय ने ज्यादा से ज्यादा श्रीमद भागवत कथा भक्तों को कथा में आने का अनुरोध किया है।

Related posts

जोगेश्वरी में उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ एनजीओ सम्मेलन। 

cradmin

Music Makers Suresh Thomas And Siddharth Kasyap

cradmin

वलसाड जिला में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त सुधार कार्यक्रम के विशेष अभियान में 17,389 आवेदन प्राप्त हुए 

starmedia news

Leave a Comment