15 C
New York
Saturday, May 4, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsमहाराष्ट्र

मीरा भायंदर में अजित पवार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

हिंदू धर्म के लिए छत्रपति संभाजी महाराज ने दी प्राणों की आहुति –एड रवि व्यास

स्टार मीडिया न्यूज, भायंदर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अजित पवार द्वारा महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज के उत्तराधिकारी संभाजी महाराज के बारे में कहा कि वे धर्मवीर नहीं थे। उनके इस वक्तव्य के विरोध में आज मीरा भायंदर बीजेपी जिला मध्यवर्ती कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में प्रदेश जिला तथा मंडल के सभी पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।जिला अध्यक्ष एड रवि व्यास ने कहा कि सत्ता हाथ से जाते ही एनसीपी बौखला गई है। यही कारण है कि वह अत्यंत पराक्रमी तथा धर्म के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले छत्रपति संभाजी राजे महाराज के बारे में अपमानजनक वक्तव्य दे रही है।

उन्होंने कहा कि मुगलों द्वारा धोखे से गिरफ्तार होने के बावजूद छत्रपति संभाजी महाराज ने हिम्मत नहीं हारी। औरंगजेब द्वारा इस्लाम धर्म अपनाने की मांग को ठुकराते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी। मुगल एक महीने तक क्रूरता पूर्वक उन्हें प्रताड़ित करते रहे, उनकी आंखें फोड़ दी गई। जीभ काट दी गई,परंतु उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल नहीं किया। छत्रपति संभाजी महाराज ने अपने कम शासनकाल में 210 युद्ध किए और उनकी सेना एक भी युद्ध में पराभूत नहीं हुई। ऐसे महान वीर और हिंदू धर्म के प्रति अगाध प्रेम रखने वाले छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में यह कहना कि वे धर्मवीर नही थे, उनके साथ साथ वीरों की धरती कही जाने वाली महाराष्ट्र की भूमि का भी अपमान है।

Related posts

अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस 12 बच्चे घायल

starmedia news

From Bhajan Singer To Bhajan Supari An Entertaining Journey Of Bhajan Supari

cradmin

श्री एलआर तिवारी कॉलेज ऑफ लॉ की सराहनीय पहल।

cradmin

Leave a Comment