15.6 C
New York
Tuesday, May 7, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsसंघ प्रदेश

सिलवासा में माता जिजाऊ, माता सावित्रीबाई, माता रमाई की मनाई गई जन्म जयंती उत्सव

स्टार मीडिया न्यूज, सिलवासा। सम्राट महिला मंच ने मातोश्री जिजाऊ, माता सावित्रीबाई फुले और माता रमाई आंबेडकर जी की संयुक्त रूप से जन्म जयंती उत्सव ब्रह्मांड कॉम्प्लेक्स (दयात फलिया) में मनाई गई । सम्राट युवा मंच के संस्थापक अध्यक्ष विजय पगारे के मार्गदर्शन तथा कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद भामरे की देखरेख में सम्राट महिला मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माताश्री जिजाऊ, माता सावित्रीबाई और माता रमाई जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण कर तीनों मातृ शक्तियों को नमन् किया गया। इन तीनों ही माताओं के जीवन दर्शन के बारे में बताया गया। ये तीनों ही मातायें अपने त्याग और बलिदान से इतिहास में अमर हैं। इस जयंती उत्सव में सुनीता भामरे, नीता तायड़े, राधा ढ़मढेरे , लक्ष्मी मैराळे, सोनल सपकाले,संगिता ताई इंगळे, पुष्पा ताई कांबळे सहित महिलाएं मौजूद रहीं।

Related posts

असंवेदनशील मनपा आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई करें मुख्यमंत्री– शैलेश पांडे

cradmin

मीरा भायंदर में गुटबाजी पर बोले बावनकुले, जिला अध्यक्ष का अधिकार और पावर सर्वोपरि। 

cradmin

स्व. आर वैकंटरामन परिवार ट्रस्ट वडोदरा निर्मित वाघवण के मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा मार्च में

starmedia news

Leave a Comment