13.4 C
New York
Friday, Apr 26, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsसंघ प्रदेश

सिलवासा में माता जिजाऊ, माता सावित्रीबाई, माता रमाई की मनाई गई जन्म जयंती उत्सव

स्टार मीडिया न्यूज, सिलवासा। सम्राट महिला मंच ने मातोश्री जिजाऊ, माता सावित्रीबाई फुले और माता रमाई आंबेडकर जी की संयुक्त रूप से जन्म जयंती उत्सव ब्रह्मांड कॉम्प्लेक्स (दयात फलिया) में मनाई गई । सम्राट युवा मंच के संस्थापक अध्यक्ष विजय पगारे के मार्गदर्शन तथा कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद भामरे की देखरेख में सम्राट महिला मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माताश्री जिजाऊ, माता सावित्रीबाई और माता रमाई जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण कर तीनों मातृ शक्तियों को नमन् किया गया। इन तीनों ही माताओं के जीवन दर्शन के बारे में बताया गया। ये तीनों ही मातायें अपने त्याग और बलिदान से इतिहास में अमर हैं। इस जयंती उत्सव में सुनीता भामरे, नीता तायड़े, राधा ढ़मढेरे , लक्ष्मी मैराळे, सोनल सपकाले,संगिता ताई इंगळे, पुष्पा ताई कांबळे सहित महिलाएं मौजूद रहीं।

Related posts

नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय पवार का स्वागत

starmedia news

कपराड़ा के काकड़कोपर में कुपोषित बच्चों, गर्भवती तथा स्तनपान कराने वाली माताओं को न्यूट्री किट वितरित किए गए।

cradmin

श्री साईं स्वामी समर्थ लॉन्ड्री चालक – मालक ट्रेड यूनियन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

starmedia news

Leave a Comment