18.9 C
New York
Tuesday, May 7, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्र

डॉ योगेश दुबे ने किया भाजपा नेता अजय कुमार उपाध्याय का सम्मान,

स्टार मीडिया न्यूज, मुंबई। मुंबई की यात्रा पर आए कछवां , मिर्जापुर के भाजपा नेता तथा किसान मोर्चा में चीनी मिल तथा गन्ना समिति के राष्ट्रीय सह संयोजक अजय कुमार उपाध्याय का आज बोरीवली पूर्व स्थित उत्तर भारतीय महासंघ कार्यालय में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ योगेश दुबे द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर उनके साथ कछवां के मंडल अध्यक्ष मनोज पांडे तथा किसान मोर्चा के मंडल मंत्री रवि सिंह भी उपस्थित रहे। डॉ योगेश दुबे ने अजय कुमार उपाध्याय द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास मंत्र के साथ काम कर रहे उपाध्याय जी हर वर्गों के बीच लोकप्रिय हैं। अजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में भाजपा की संगठनात्मक ताकत लगातार बढ़ रही है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनहित योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 में बीजेपी उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर विजय हासिल करेगी।

Related posts

विरार में व्यापारी पर तेजाब से हमला, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

starmedia news

माननीयों को मुजरा

cradmin

अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन द्वारा सी. आर. पाटिल को वलसाड से चलने वाली और वलसाड पर समाप्त होने वाली ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रखने का प्रस्ताव। 

cradmin

Leave a Comment