10.2 C
New York
Thursday, Mar 30, 2023
Star Media News
Breaking News
News

ट्रैफिक मार्शल पर जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

स्टार मीडिया न्यूज, भायंदर। भायंदर पूर्व की नवघर पुलिस ने एक निजी कंपनी के ट्रैफिक मार्शल पर जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हरिओम लालमनि घिवर, मोनू राजेंद्र प्रसाद अंबेडकर, निखिल राम सजन गुप्ता, कृष्णा वीरेंद्र कनौजिया, अमित मंगला प्रसाद सोनी और अखिलेश अजय यादव है। सभी आरोपी भायंदर पश्चिम स्थित शिवसेना गली परिसर में रहते हैं। मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 24 दिसंबर को कांदिवली के शताब्दी अस्पताल से नवघर पुलिस स्टेशन में फोन आया कि एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में ट्रैफिक मार्शल के रूप में कार्यरत जावेद नियाज अहमद खान (उम्र 27 वर्ष) को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके साथ उसके मित्र जाफर जावेद खान को भी भर्ती कराया गया है।

जावेद नियाज खान की शिकायत के अनुसार 24 दिसंबर को सुबह 4 बजे मैकडॉनल्ड होटल के पास ड्यूटी करते समय 6 से 7 अज्ञात लोगों ने मामूली कहासुनी के बाद उसके ऊपर चाकू से तीन बार हमला करके उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। उन्होंने जावेद के दोस्त जफर पर भी हमला करके उसे घायल कर दिया। परीमंडल क्रमांक 1 के पुलिस उपायुक्त जयंत बजबले तथा सहायक पुलिस आयुक्त डॉ शशिकांत भोसले के मार्गदर्शन और नवघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिलिंद देसाई के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक प्रकाश मासाल, सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश काले, सहायक पुलिस निरीक्षक हनमंत पडलकर, पुलिस उप निरीक्षक अभिजीत लांडे, पुलिस हवलदार भूषण पाटील, गणेश जावले, सुरेश चव्हाण, नवनाथ घुगे, जयप्रकाश जाधव, वंसोडे, ओंकार यादव, सूरत सिंह घुनावत ,विनोद जाधव की टीम ने आरोपियों को धर दबोचा।

Related posts

सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए प्रवीण राय। 

cradmin

सलवाव की श्रीमती भावनाबेन नानूभाई बांभरोलिया स्वामीनारायण फार्मेसी कॉलेज में नवरात्रि की विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से उत्साह पूर्वक मनाया गया। 

cradmin

धरमपुर के तालुका स्तरीय किशोरी मेला में 750 किशोरियों ने भाग लिया

cradmin

Leave a Comment