19.2 C
New York
Wednesday, May 8, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsमनोरंजनमहाराष्ट्र

राजस्थानी दिवस के उपलक्ष में रंग दे घूमर कार्यक्रम का भव्य आयोजन

फिल्मी, सामाजिक तथा राजनीतिक हस्तियां करेंगी शिरकत

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई: समाजोपयोगी कार्यो और संस्कृति को समर्पित सुप्रसिद्ध समाजसेविका, लेखिका व कवयित्री डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा के संयोजन में ‘रंग दे घूमर’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आर्थिक राजधानी मुंबई में जीवो- साउथ मुंबई,ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच ,नारी-शक्ति एक नई उड़ान व सतरंगी के संयुक्त रूप से राजस्थान दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस और रंगों के त्योहार होली का स्वागत राजस्थानी लोकनृत्य घूमर के साथ अनूठे अंदाज में किया जाएगा। साथ ही राजस्थानी परिधान में सुसज्जित महिलाओं द्वारा रैंप शो और समाज मे सराहनीय योगदान देने हेतु विशिष्ठ चुनिंदा महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा। समारोह का मुख्य आकर्षण राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सभी महिलाएं एक साथ घूमर नृत्य की प्रस्तुति देगी। यह अनूठा आयोजन 1 मार्च को शारदा विद्यालय में दोपहर 3.30 बजे किया जाएगा। समारोह की आयोजक डॉ. लोढ़ा ने बताया कि लोकगीत और लोकनृत्य भारतीय समाज का हिस्सा होते हैं। ये गीत और नृत्य सिर्फ मनोरंजन के साधन नही बल्कि अपने मन की बात कह पाने का एक जरिया है। राजस्थान में कई ऐसे लोकनृत्य हैं, जो झूमने पर मजबूर कर देते हैं। ये नृत्य ना सिर्फ दिखने में खूबसूरत लगते हैं बल्कि इन नृत्यों में हमारी संस्कृति और समृद्धता की झलक भी दिखाई देती है। राजस्थानी नृत्य को ना सिर्फ अपने भारत देश में बल्कि विदेशों में भी बहुत पसंद किया जाता है। राजस्थान के घूमर और कालबेलिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल चुकी है। साथ ही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री व गायिका इला अरुणजी एवं निर्णायक की भूमिका मे पद्मावत फ़िल्म में दीपिका पादुकोण को घूमर सिखाने वाली प्रसिद्ध कोरियोग्राफर ज्योति डी तोमर विशेष रूप से सम्मिलित होंगी। साथ ही बॉलीवुड एंकर व मिस इंडिया मेगनिफिसेंट 2013 न्यूयॉर्क सिमरन आहूजा और अभिनेत्री चारु मलिक (धारावाहिक- भाभीजी घर पर है) सहित विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां इस आयोजन का हिस्सा बनेगीं। इस भव्य समारोह को सफल बनाने के लिए जैकी श्रॉफ सहित अनेक फिल्मी, सामाजिक व राजनैतिक हस्तियों सहित के कलाकारों द्वारा शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं।

Related posts

श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा में पहुंचे कैबिनेट मंत्री रविंद्र चव्हाण।

cradmin

नोबल फाऊंडेशन द्वारा राहगीरों को खिचड़ी का वितरण

starmedia news

मीरा भायंदर में गुटबंदी के लिए बीजेपी के शीर्ष नेता जिम्मेदार

cradmin

Leave a Comment