15 C
New York
Friday, May 3, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

हल्का लेखपाल सहित राजस्व टीम की हुई शिकायत

स्टार मीडिया न्यूज

राजन कुमार, बदलापुर । भ्रष्टाचार में लिप्त हल्का लेखपाल सहित एक अन्य लेखपाल के खिलाफ शिकायत की आवाज उठी। उपजिलाधिकारी से की गयी शिकायत में उपरोक्त के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गयी। शिकायतकर्ता दिनेश प्रताप सिंह के अनुसार वह सेतापुर तहसील बदलापुर का निवासी है। उसके व विपक्षी के मध्य भूमि का पुराना विवाद था जिसके निस्तारण हेतु तहसीलदार के आदेश द्वारा राजस्व टीम का गठन किया गया। बीते 26 अप्रैल को हल्का लेखपाल सहित टीम के अन्य सदस्य मौके पर आये। हल्का लेखपाल सहित एक अन्य लेखपाल द्वारा चक का सीमांकन किया गया। सीमांकन में काफी अंतर आने पर मानसिक रूप से परेशान हुआ। तत्पश्चात लेखपाल की जरीब पर शंका होने पर उसकी जरीब की नाप की गयी जो 65 फीट की थी जबकि क्षेत्र में प्रचलित जरीब 66 फीट की होती है जिसके कारण मौके पर विवाद हो गया। इसके बाद राजस्व टीम के एक अन्य सदस्य आ गये जिनकी सही जरीब से सीमांकन किया गया। इसके उपरान्त शिकायतकर्ता द्वारा स्पॉट मेमो पर हस्ताक्षर किया गया। हल्का लेखपाल द्वारा त्रुटिपूर्ण जरीब विपक्षी को नाजायज फायदा पहुंचाने के लिये एक योजना के तहत लायी गयी थी। जिसके लिए चर्चा है कि लेखपाल द्वारा जेब गरम किया गया था। यदि ध्यान न दिया गया होता तो उसका बहुत नुकसान हो जाता व विवाद का कभी निराकरण नहीं हो पाता, बल्कि विवाद और बढ़ जाता है। यह तो एक उदाहरण है जबकि उपरोक्त हल्का लेखपाल द्वारा न जाने कितने गांव में कितने किसानों का नुकसान किया गया है।

Related posts

कानून के विद्यार्थियों की समाज के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी–सुप्रीम कोर्ट जज कृष्ण मुरारी

starmedia news

गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए मुख्याध्यापिका किरन सिंह का सम्मान

starmedia news

गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर जोरदार तैयारी

starmedia news

Leave a Comment