17.2 C
New York
Monday, Apr 29, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsप्रदेशमहाराष्ट्र

साहित्य जगत के पुरोधा लक्ष्मण दुबे के निधन से शोक की लहर

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई।मुंबई के जाने-माने उत्कृष्ट, साहित्यकार, समाजसेवी, सर्वहितैषी, साहित्य जगत के पुरोधा, साहित्यिक मंचों के दिनमणि, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित, हिन्दी व सिंधी साहित्य अकादमी से सम्मानित,वरिष्ठ ग़ज़लकार,जीवन संदेश परक दोहों के लेखक-विचारक,हिन्दी,उर्दू,अंग्रेजी और सिन्धी में लिखित अनेकों किताबों के रचनाकार, लेखक चर्चित महान श़ख्सियत लक्ष्मण दुबे बुधवार दिनांक 12 अप्रैल 2023 सुबह 7 बजे अपने निजी आवास मुंबई में 84 वर्ष पूर्ण कर अंतिम सांस लेते हुए साहित्य जगत को अलविदा कह गए।दिन-रात,सोते-जागते,हर पल साहित्य को जीने की कला से परिपूर्ण, शिष्टाचार,संस्कार और अदब की प्रतिमूर्ति लक्ष्मण दुबे के जाने से साहित्य जगत की अपार क्षति हुई है।दुखद समाचार सुनने पर मुंबई के आसपास जिलों के साहित्यिक मंचों भारतीय जन भाषा प्रचार समिति ठाणे,नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान, हृदयांगन साहित्य संस्था,संगीत साहित्य मंच, अग्निशिखा साहित्यिक मंच,उज्जवल साहित्यिक मंच,अखिल भारतीय साहित्य परिषद,हस्ताक्षर साहित्य मंच,श्रुति संवाद, अखिल भारतीय मुंबई साहित्य मंच, कलमकार,काव्य सृजन साहित्य मंच, प्रेमांजलि साहित्यिक मंच,शब्दाक्षर महाराष्ट्र आदि से जुड़े हुए सभी साहित्यकारों ने दुख व्यक्त करते हुए पुण्य आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सभी साहित्यकारों ने विनम्र श्रद्धांजलि एवं आदरांजलि दी।

Related posts

Sahil Multy Khan Indian Bollywood Music Composer Renders Music For Rakesh Sawant’s Kashmir Dhara 370

cradmin

श्री तीर्थ पंढरपुर में प्रगटेश्वर धाम आछवनी द्वारा 108 कुंडी महाविष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया

starmedia news

रक्षाबंधन पर्व पर मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवाएंगे भाजपा नेता, PM मोदी का है निर्देश

starmedia news

Leave a Comment