21.2 C
New York
Tuesday, May 7, 2024
Star Media News
Breaking News
Breaking Newsप्रदेशमहाराष्ट्र

एनजीओ के प्रयास से लड़की को वापस मिला लैपटॉप

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

मुंबई। गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ज्वाइनिंग हैंड्स के प्रयासों से एक लड़की को ऑटो रिक्शा में छूटा उसका लैपटॉप उसे वापस मिल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खार पश्चिम में रहने वाली बियांका सौराष्ट्री नामक लड़की कुर्ला के फोनिक्स मार्केट सिटी में काम करती है। रिक्शा से काम पर जाते समय उसका लैपटॉप रिक्शा में छूट गया। उसने तत्काल एनजीओ ज्वाइनिंग हैंड्स के सदस्य तथा युवा समाजसेवी निखिल रूपारेल से संपर्क किया। निखिल ने अपने मित्र जीतू यादव के साथ घाटकोपर पुलिस स्टेशन से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की। पुलिस उप निरीक्षक पद्माकर पाटिल तथा उनकी टीम में शामिल पुलिस हवलदार जगदीश मोर्गे, कुलदीप सरावडे,अर्जुन मस्के, अमोल सूर्यवंशी तथा अजय अहिरे ने सक्रियता दिखाते हुए, ऑटो रिक्शा चालक से बांद्रा में लैपटॉप बरामद कर लिया। बियांका ने अपना लैपटॉप वापस पाने पर एनजीओ तथा पुलिस का धन्यवाद माना है।

Related posts

लाभार्थी के निर्धारण के लिए मानदंड की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग

starmedia news

रंगदारी की धमकी से सैलून व्यवसायी मनीष शर्मा ने की आत्महत्या,

starmedia news

Transforming With Authenticity A Journey Into Wellbeing

cradmin

Leave a Comment