16.8 C
New York
Friday, May 17, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsदमन दीवविविधसंघ प्रदेश

उत्तर भारतीय सेवा संघ दमण द्वारा आयोजित श्रीमदभागवत कथा का भजन संध्या – हवन व महाप्रसाद के साथ विराम,

अनेकों सामाजिक,प्रशासनिक व  राजनैतिक हस्तियों ने की शिरकत:- 
स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,
दमण। उत्तर भारतीय सेवा संघ द्वारा नानी दमण के खारीवाड़ में आयोजित कथाकार श्री अरुण शास्त्रीजी के सानिध्य मे गत 8 अप्रैल से ज़ारी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा को आज विधिवत विराम दिया गया। आयोजकों ने यज्ञ,हवन,भजन संध्या के साथ महाप्रसाद का भी आयोजन किया जिसका भारी संख्या में दमण के नागरिकों ने लाभ लिया। इस कथा में हर दिन एक से बढ़कर एक मनमोहक झांकियों का भी दर्शन कराया गया।
  इस भागवत कथा में दमण ,वापी, वलसाड, सिलवासा, उमरगाम के अनेकों सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और अन्य गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की। मुख्य रुप से दमण दीव सांसद लालू भाई पटेल, बीजेपी के युवा नेता जिगनेश पटेल, जयंती पटेल, उमेश पटेल, कल्पेश सीताराम इत्यादि उपस्थित रहे। सामाजिक अग्रणीयों में सुलोचना अग्रवाल, मनोज शर्मा, मुकेश तिवारी इत्यादि गणमान्यों ने शिरकत की।
प्रशासनिक अधिकारियों में दमण के उप जिलाधिकारी श्री मोहित मिश्रा ने कथा पंडाल में पहुंचकर व्यास पीठ का आशिर्वाद लिया और कथा श्रवण किया। वहीं आयोजकों ने अतिथियों का खूब गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस संगीतमय श्री कथा का आयोजन उत्तर भारतीय सेवा संघ दमण , दमण महिला भक्त मंडल और दमण सर्व समाज के सहयोग से किया गया। व्यवस्था संचालन में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष कृपाशंकर राय, उपाध्यक्ष महेंद्र दुबे, शिवाजी तिवारी, एस के शुक्ला, अखिलेश मिश्रा, छोटू झा, शिवलखन सिंह, अमर यादव, रेखा त्रिपाठी, जितेंद्र कुशवाहा, सुरेश तिवारी, सुजीत उपाध्याय, अनिल पांडेय, अखिलेश सिंह, अजय सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, विपिन मिश्रा, सुनील उपाध्याय, शिवकुमार सिंह, नीरज पांडेय, शरद राय, रसिकलाल तिवारी, विजय शाह, रमेश सिंह, बृजेश मिश्रा, राघव जी, रमेश गिरी इत्यादि ने मुख्य भूमिका निभाई। वृंदावन से पधारे विद्वान पंडित लोकेश त्रिपाठी, घनश्याम शास्त्री, विकी संगीत ग्रुप वृन्दावन इत्यादि ने कथा का संचालन किया।

Related posts

वित्त मंत्री कनुभाई देसाई जिले में सुजलाम सुफलाम जल अभियान-2023 का करेंगे शुभारंभ।

starmedia news

रुचि मौर्या ने असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर बढ़ाया जनपद का सम्मान

cradmin

पूजा हास्पिटल व प्रसुति गृह की तरफ से दीपावली व नूतन वर्षाभिनंदन

cradmin

Leave a Comment