19.5 C
New York
Friday, May 17, 2024
Star Media News
Breaking News
Newsमहाराष्ट्र

अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच की काव्यगोष्ठी एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

स्टार मीडिया न्यूज ब्यूरो,

नवी मुंबई,। कोपरखैरने स्थित अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच के कार्यालय में 14 अप्रैल 2023 की शाम काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन संस्था अध्यक्ष अलका पांडे के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि नंदलाल क्षितिज ने किया।सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया। वर्ष 2021-22 के लिए महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी से अपने लघुकथा संग्रह के लिए सम्मानित सेवासदन प्रसाद का संस्था की ओर से विशेष सम्मान अग्निशिखा मंच के अध्यक्ष अलका पांडे द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधु भूषण त्रिवेदी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे वरिष्ठ कवि त्रिलोचन सिंह अरोरा। विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार सीतामढ़ी से प्रीति सुमन जी उपस्थित थी। इस अवसर पर सभी अतिथियों का संस्था की तरफ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर लगभग 30 कवियों ने विभिन्न विधाओं की सरस कविताओं का पाठ किया। पाठ करने वाले रचनाकारों में,पवन तिवारी,नेहा भारती, नन्द लाल ञितिज , राम प्यारे सिंह रघुवंशी, अनिल कुमार राही, विश्वामित्र दलाल, तिवारी,अश्विन पाण्डेय, महेन्द्र मिश्र, शिल्पा सोनवणे, चंद्रिका व्यास, राम स्वरुप साहू, दिलीप ठक्कर, जगदीश सिंह गम्भीर,अलका पाण्डेय, नन्द लाल थापर,रत्नों केमार पाठक,राम जी कन्नौज,कुंवारा बी.एल.शर्मा, ओम प्रकाश सिंह, नीरजा ठाकुर, नीरज मिश्र, भारत भूषण शारदा, रमाकांत ओझा , ओमप्रकाश पाण्डेय, डां पूजा अलपुरिया, कल्पेश यादव ,सुशील शुक्ल का समावेश रहा। अंत में संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका पांडे ने आए हुए अतिथियों की आभार व्यक्त किया ।

Related posts

विद्यार्थी अपने परिवार को भी बताएं स्वच्छता का महत्व – मंगलप्रभात लोढ़ा

cradmin

उत्तर भारतीय समाज की सामाजिक बैठक में किया गया चंद्रशेखर बावनकुले का सम्मान। 

cradmin

रुइया स्कूल ने फूंके जफराबाद अभियान में प्राण / शिक्षकों/ बुद्धिजीवियों की आवाज को भी बल दिया

starmedia news

Leave a Comment